
डा अब्दुल कलाम स्मृति व्याख्यान सम्पन्न
विज्ञान परिषद् प्रयाग द्वारा आयोजित डा ए पी जे अब्दुल कलाम स्मृति व्याख्यान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो कृष्ण बिहारी पाण्डेय ने ॑पंचशील की धरती पर प्रक्षेपास्त्र पुरुष ॔ विषय पर भाषण दिया।समारोह की अध्यक्षता विज्ञान परिषद के सभापति डा दीनानाथ तिवारी ने की।

प्रो पाण्डेय ने कहा कि डा कलाम ने एक साधारण मछुआरे के परिवार में जन्म लिया था किन्तु अपनी लगन, कर्मठता , दृढ़ता, सरलता और देश भक्ति की भावना के कारण भारत के राष्ट्रपति के पद को सुशोभित किया। उन्होंने इसरो में रहते हुए उपग्रह प्रक्षेपण वाहनों का विकास किया और डी आर डी ओ में आकर आकाश ,पृथ्वी, नाग, अग्नि और ब्रह्मोस मिसाइलों का विकास किया और भारत के मिसाइल मैन कहलाए। अवकाश ग्रहण करने के बाद वे छात्रों को प्रेरित करते रहे। उन्होंने अपने लिये कोई सम्पत्ति नहीं बनाई और सब कुछ समाज को दान कर दिया।

अध्यक्ष डा तिवारी ने भी डा कलाम के साथ अपने व्यक्तिगत संस्मरणों का जिक्र करते हुए उनकी अनेक विशेषताओं का उल्लेख किया।
कार्यक्रम का आरंभ डा कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ।डा राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रो पाण्डेय का परिचय दिया। डा अर्चना पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया और देवव्रत द्विवेदी ने समारोह का संचालन किया। इस अवसर पर डा शिवगोपाल मिश्र श्री प्रेमचंद्र श्रीवास्तव, डा शान्ति चौधरी, डा बबिता अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World