Home / Slider / राष्ट्रीय सेवा योजना का ‘सात दिवसीय विशेष शिविर’
राष्ट्रीय सेवा योजना का ‘सात दिवसीय विशेष शिविर’



राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित ‘सात दिवसीय विशेष शिविर’ में अंग्रेजी विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. मनोज कुमार सिंह जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने समय के सदुपयोग पर बल दिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए साइलेंट वर्कर के महत्व को समझाया। उन्होंने यूथ कंट्रीब्यूशन के महत्व को समझाते हुए कहा कि इस देश के युवा ही देश को विकसित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी पाना चाहते हैं उसके विषय में सोचिए नकारात्मकता से दूर रहिये।
भौतिक विज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. राम मनोहर यादव जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुये वैज्ञानिक चेतना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बहुत विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि तार्किक सवाल करना ही वैज्ञानिक चेतना है। हमें कभी निराश नहीं होना चाहिए। सही गलत का निर्णय परिस्थितियाँ ही करती हैं।सारी असमानताएं खत्म करके ही विकसित भारत की संकल्पना की जा सकती है। खुद को भी प्रश्नाकिंत करना सीखिए। पूरे विश्व में प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या होती चली जा रही है। हमें प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए।
स्वागत वक्तव्य कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजेश कुमार गर्ग जी ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिव कुमार यादव जी ने किया।
Drrajeshkumargarg Nss डॉ. राजेश कुमार गर्ग राष्ट्रीय सेवा योजना 2024-02-23
Tags Drrajeshkumargarg Nss डॉ. राजेश कुमार गर्ग राष्ट्रीय सेवा योजना
Check Also
श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी “””””””””” राजनीतिक रुतबेबाजी से अलहदा एक सरल और ...