Home / Slider / प्रो. उमा श्रीवास्तव ने ग्रहण किया कुलपति का कार्यभार
प्रो. उमा श्रीवास्तव ने ग्रहण किया कुलपति का कार्यभार

प्रो. उमा श्रीवास्तव ने ग्रहण किया काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही की प्रथम कुलपति का कार्यभार





Prof. Uma Srivastava appointed First Vice-Chancellor of Kashi Naresh University
Took charge on Saturday
*BHADOHI :
* Prof. Uma Srivastava, Head of the Department of Mathematics and Statistics at Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University, has been appointed as the first Vice-Chancellor of Kashi Naresh University, Bhadohi and she took charge on Saturday. The appointment order was issued from Lok Bhavan on Thursday evening.
With 39 years of teaching experience at DDU Gorakhpur University, Prof. Srivastava brings extensive expertise in teaching, research, administration and academic leadership. She becomes the sixth woman faculty member from the university to assume the post of Vice-Chancellor.
An accomplished academic, Prof. Srivastava has authored five books and published over 92 research papers in international journals. Her contributions to Mathematics and Statistics are widely recognised.
Beyond academics, she has held key roles in social and academic organisations. In the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad, she has served at both provincial and national levels. She is currently a special invitee member of ABVP’s National Executive and head of Goraksha Prant. She is also associated with Vidya Bharati.
Prof. Srivastava also has significant administrative experience and presently serves as a member of the Higher Education Council.
Her appointment has been met with widespread appreciation. Faculty members and well-wishers have been visiting her residence to extend congratulations.
As the founding Vice-Chancellor of the newly established Kashi Naresh University, Prof. Srivastava’s academic experience and administrative acumen will be crucial to the institution’s academic growth and development.
डीडीयू गोरखपुर की प्रो. उमा श्रीवास्तव बनीं काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही की प्रथम कुलपति
कार्यभार किया ग्रहण

*भदोही :
* दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव को काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही का प्रथम कुलपति नियुक्त किया गया है। नियुक्ति का आदेश गुरुवार शाम लोक भवन से जारी किया गया। शनिवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में 39 वर्षों के अध्यापन अनुभव के साथ प्रो. श्रीवास्तव शिक्षण, शोध, प्रशासन और अकादमिक नेतृत्व में व्यापक विशेषज्ञता रखती हैं। वह विश्वविद्यालय से कुलपति पद का दायित्व संभालने वाली छठी महिला शिक्षिका बन गई हैं।
प्रो. श्रीवास्तव ने अब तक पाँच पुस्तकों की रचना की है और उनके 92 से अधिक शोध पत्र विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। गणित एवं सांख्यिकी के क्षेत्र में उनका अकादमिक योगदान उल्लेखनीय माना जाता है।
अकादमिक कार्यों के अतिरिक्त, प्रो. श्रीवास्तव विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक संगठनों से भी सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उन्होंने प्रांतीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य और गोरक्ष प्रांत की प्रमुख हैं। वह विद्या भारती से भी जुड़ी हुई हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन का भी प्रो. श्रीवास्तव को व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह उच्च शिक्षा परिषद की सदस्य के रूप में भी कार्यरत हैं।
उनकी नियुक्ति पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुँच रहे हैं।
नवस्थापित काशी नरेश विश्वविद्यालय की संस्थापक कुलपति के रूप में, प्रो. श्रीवास्तव का लंबा अकादमिक अनुभव और प्रशासनिक कौशल संस्थान के शैक्षणिक विकास और संस्थागत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#BHADOHI #KashiNareshUniversityBhadohi. #ProfUmaSrivastava #उमाश्रीवास्तव #काशीनरेशविश्वविद्यालयभदोही #दीनदयालउपाध्यायगोरखपुरविश्वविद्यालय #प्रोउमाश्रीवास्तव 2026-05-15
Tags #BHADOHI #KashiNareshUniversityBhadohi. #ProfUmaSrivastava #उमाश्रीवास्तव #काशीनरेशविश्वविद्यालयभदोही #दीनदयालउपाध्यायगोरखपुरविश्वविद्यालय #प्रोउमाश्रीवास्तव
Check Also
*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...