Home / Slider / “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024” के पहले दिन का कार्यक्रम
“स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024” के पहले दिन का कार्यक्रम

राष्ट्रीय सेवा योजना इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024” के पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन विभाग की प्रो. तनवीर जे. सिद्दीकी जी ने कहा कि हमारा स्वभाव और संस्कार स्वच्छता का होना चाहिए। गंदगी को दूर करके देश की सेवा करना हमारा कर्तव्य है और इसके लिए ज़रूरी है कि हम स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहते हुए दूसरों को भी सजग बनायें।
इस अवसर पर बोलते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की प्रो. प्रतिमा जी ने कहा कि हमें इस अभियान की सार्थकता के लिए श्रमदान का भी संकल्प लेना चाहिए। गाँव-गाँव, गली-गली इस अभियान का विस्तार करना चाहिए। स्वच्छता की तरफ़ बढ़ाया गया हमारा एक क़दम पूरे देश को स्वच्छ बनाने में हमारी मदद करेगा।



राष्ट्रीय सेवा योजना इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि हम न तो गंदगी करें और न किसी को करने दें। ऐसा जागरूकता भाव हमें अपने अंदर पैदा करना होगा। अपने परिवार, मुहल्ले, गाँव और कार्यस्थल से इसकी शुरुआत करनी होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पिंकी सैनी, डॉ. अवनीश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।
#NSSAU Drrajeshkumargarg राष्ट्रीय सेवा योजना 2024-09-19
Tags #NSSAU Drrajeshkumargarg राष्ट्रीय सेवा योजना
Check Also
कादंबरी समारोह 2026 जबलपुर में प्रयागराज की कवयित्री डॉ. नीलिमा मिश्रा ‘नीलम’ सम्मानित* अखिल भारतीय ...