Home / Slider / “रक्षाबंधन का पर्व आज 11 अगस्त 2022 गुरुवार को ही मनाया जाएगा”: आचार्य अमिताभ जी महाराज

“रक्षाबंधन का पर्व आज 11 अगस्त 2022 गुरुवार को ही मनाया जाएगा”: आचार्य अमिताभ जी महाराज

“रक्षाबंधन का पर्व आज 11 अगस्त गुरुवार को ही मनाया जाएगा”: आचार्य अमिताभ जी महाराज

रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त 2022 गुरुवार को ही मनाया जाएगा l 12 अगस्त को यह पर्व मनाए जाने का, व्यक्ति कहीं से भले कोई अपवाद भले ही निकाल ले, किंतु कोई आधार नहीं है l

भद्रा काल है दिन 9/35 से लेकर रात्रि 8/26 तक l अतः इस बार विशेष रूप से रात्रि 8/26 से लेकर रात्रि 11/43 तक पूर्णचंद्र काल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा l

द्वितीय यदि किसी कारण से कोई दिन में इस पर्व की निरंतरता के क्रियान्वयन हेतु विवश हो तो रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम संपादित किया जा सकता है l क्योंकि पर्व का महत्व बड़ा होता है तथा ज्योतिषीय सिद्धांतों के अनुसार मकर की भद्रा पाताल में स्थित होती है तथा धरती पर उसका दुष्प्रभाव नहीं होता l अतः रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा सकता है l

मैं इस काल में शादी विवाह करने को नहीं कह रहा हूं l किंतु यह पर्व है जिसका मनाया जाना आवश्यक है l

इसके अतिरिक्त शुभ कार्य में उदया तिथि की गणना होती है l अर्थात सूर्योदय के उपरांत यदि किसी तिथि की निरंतरता बनी रहती है तो दिवस पर्यंत शुभ कार्य संपादित कर सकते हैंl किंतु उसमें जन्म दिवस आदि के उत्सव की गणना विशेष होती है l

कहीं पर उल्लेख भले ही मिलता हो, किंतु चंद्र के अस्त होने के उपरांत आगामी दिवस सूर्योदय के उपरांत पूर्णिमा तिथि होने पर भी प्रतिपदा युक्त पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाए जाने का कोई उचित आधार शास्त्र के अनुकूल प्राप्त नहीं होता है l

वैसे सभी के अपने-अपने मत हैं जिसको जो समझ में आए स्वीकार करें l मेरे इस मत की भी प्रबल आलोचना होगी मैं जानता हूं l
ll जय श्री कृष्ण ll

Check Also

माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित

बार के माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के माघमेला शिविर का ...