Home / Slider / लखनऊ में राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन

लखनऊ में राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन

 

इस वर्ष विवेकानन्द जी की जन्म जयंती पर लखनऊ में राष्ट्रीय युवा उत्सव हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ और हाथरस से स्वामीजी का जुड़ाव रहा है। मेरठ में विवेकानन्द किराए के मकान में अखण्डानन्द के साथ रहते थे।

” शाश्वत रचना है भारत”

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

स्वामी विवेकानन्द जयंती पर लखनऊ में राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश युवा संन्यासी के समाज मे किये गए कार्यों को युवा महोत्सव के रूप में मन कर याद कर रहा है। इस सरकार में युवा मोहत्सव दूसरी बार करवाने का मौका मिल रहा है। योगी ने इसके लिए उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।


स्वामी विवेकानन्द ने परतंत्र भारत को राष्ट्रीय गौरव का स्मरण दिलाया था। इसके माध्यम से उन्होंने न समर्थ भारत का स्वप्न देखा था। वह मानते थे कि विश्वगुरु होने की क्षमता केवल भारत के पास है। इस तथ्य का विस्मरण नहीं होना चाहिए।उन्होंने दुनिया को भारत की शाश्वत और मानवतावादी संस्कृति का ज्ञान दिया। विश्व ने विस्मय के साथ उनको सुना। उन्होंने पश्चिमी देशों को बता दिया कि भारत राजनीतिक रूप से परतंत्र हो सकता है, लेकिन विश्व गुरु को सांस्कृतिक रूप से कभी गुलाम नहीं बनाया जा सकता।

स्वामी विवेकानन्द के प्रत्येक ध्येय वाक्य भारतीय संस्कृति उद्घोष करने वाले है। उनसे संबंधित समारोह उत्सव से विचारों की प्रेरणा मिलती है। उनका व्यक्तित्व व कृतित्व राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है। जिस प्रकार पावर हाउस से विद्युत का प्रवाह होता है और अंधेरे में रोशनी फैलती है। उसी प्रकार विवेकानन्द का स्मरण वैचारिक ऊर्जा का संचार करता है, जिससे अज्ञानता का अंधकार दूर हो जाता है। उन्होंने विश्व में भारत की सांस्कृतिक पताका फैलाई थी। दुनिया को भारत की शाश्वत और मानवतावादी संस्कृति का ज्ञान दिया। विश्व ने विस्मय के साथ उनको सुना। उन्होंने पश्चिमी देशों को बता दिया कि भारत राजनीतिक रूप से परतंत्र हो सकता है, लेकिन विश्व गुरु को सांस्कृतिक रूप से कभी गुलाम नहीं बनाया जा सकता। विश्व और मानवता का कल्याण भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से ही हो सकता है। विवेकानंद जी सच्चे महापुरुष थे। उनका कोई आलोचक ही नहीं हुआ। उन्होंने भारतीय संस्कृति की ध्वज पताका विश्व मे फहराई।

भारत के बारे में कहा जाता है कि ये अनेकता में एकता का देश है, यहां सब अलग का खान पान पहनवा सब अलग है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव जैसे आयोजनों से ये अनेकता एकता में बदल जाती है। कुम्भ के आयोजन के पहले लोग सराकर ने प्रयागराज कुम्भ का भी सफल आयोजन किया। योगी ने इसमें उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक लोगों के आगमन की बात कही थी। उनका यह संकल्प पूरा हुआ। प्रयागराज कुम्भ में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से करीब साढ़े चौबीस करोड़ लोग संगम स्नान हेतु आये। प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के मंदिर कोलकाता में दर्शन किये और अपना संदेश वेलयोर मठ से दिया है। अपने पूर्वजो पर महापुरुषों पर गौरव की अनिभूति ना करना विनाशकारी साबित होता है। किसी ने कहा भारत राष्ट्र बनने की प्रक्रिया में है,किसी ने कहा कि हम घटना से हिन्दू बन गए। ऐसे सभी लोगों को समझना चाहिए कि भारत शाश्वत राष्ट्र है,इसका उल्लेख विश्व के सबसे प्राचीन ग्रन्थ ऋग्वेद में भी है। इसमें कहा गया कि भारत हमारी माता है हम सब इसके पुत्र है। राष्ट्र की उन्नति प्रत्येक नागरिक का फ़र्ज़ है ,जो लोग भारत को नही जानते वो लोग भारत के बारे में गलत बात षड्यंत्र करके भारत को नक्सलवाद, उग्रवाद आतंकवाद में धकेलने का प्रयास करते है। विष्णु पुराण कहता है ढाई हजार वर्ष पहले हमारा पुराण बोलता है कि ये भूभाग देवताओं के द्वारा रची गयी है।
इस वर्ष विवेकानन्द जी की जन्म जयंती पर लखनऊ में राष्ट्रीय युवा उत्सव हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ और हाथरस से स्वामीजी का जुड़ाव रहा है। मेरठ में विवेकानन्द किराए के मकान में अखण्डानन्द के साथ रहते थे। पुस्तकालय से प्रतिदिन किताब लाते फिर लौटा देते थे। पांच दिन तक यह क्रम चला। एक दिन लाइब्रेरियन ने पूछ लिया कि किताबों का करते क्या हो। स्वामी विवेकानन्द ने सभी किताबों की विस्तृत जानकारी दे दी। हाथरस में स्टेशन की बेंच पर स्वामी विवेकानन्द बैठे थे। स्टेशन मास्टर उन्हें घर ले गए। वह तीन दिन से ज्यादा रुकते नहीं थे। स्टेशन मास्टर इतने प्रभावित हुए कि उनके शिष्य बन गए। स्वामी जी ने उन्हें कुलियों के यहां से भिक्षा लाने को कहा। आगे चलकर वह स्टेशन मास्टर स्वामी सदानन्द बने। इस प्रकार उत्तर प्रदेश के मेरठ और हाथरस से स्वामी विवेकानन्द की स्मृति जुड़ी है। स्वामी विवेकानन्द ने देश व दुनिया में लोगों को नई सोच और नई दिशा दी। उन्होंने देशवासियों में स्वाभिमान व राष्ट्रीय चेतना का संचार किया तथा भारतीय वेदांत दर्शन और अध्यात्म पर सारे विश्व के सामने अपने विचार रखे। वह ऐसे समाज की कल्पना करते थे, जिसमें धर्म या जाति के आधार पर कोई भेदभाव न हो। स्वामी विवेकानन्द ने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म परिषद में जो व्याख्यान दिया उससे पूरे विश्व में भारत एवं भारतीयता की एक छवि बनी थी। उस समय उनकी अवस्था मात्र तीस वर्ष थी। भारत उस समय गुलाम था। विश्व में भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता था। अच्छे होटलों में भारतीयों का प्रवेश वर्जित था।
स्वामी विवेकानन्द जी को शिकागो में बोलने के लिए मात्र तीन मिनट का समय दिया गया था। लेकिन उनके प्रारंभिक संबोधन में ही भारतीय संस्कृति का व्यापक स्वरूप निखर कर सामने आ गया। विवश होकर उनका समय बढ़ाया गया। पश्चिमी संस्कृति में तो समाज में लेडीज व जेंटलमेन का ही संबोधन दिया जाता है। उनके स्वाभिमान और अभिव्यक्ति के कारण आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण हुआ।
गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर ने कहा था कि यदि भारत को जानना चाहते हैं तो स्वामी विवेकानन्द को पढ़िये। स्वामी विवेकानन्द ने ज्ञान और शब्दों के आधार पर सबका सम्मान प्राप्त किया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजदूत के रूप में जब उन्होंने शिकागो में अपनी बात रखी तो पूरा माहौल बदल गया। भाईयों बहनों के सम्बोधन से लेकर उन्होंने भारतीय संस्कृति की अवधारणा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की बात कहकर भारत को ऐसे देश में नई पहचान दिलाई, जहाँ भारतीय लोगों का सम्मान नहीं होता था।
स्वामी विवेकानन्द ने पूरा विश्व एक परिवार है कहकर यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय संस्कृति में सभी धर्मों को समाहित करने की क्षमता है। संसद के द्वार पर लिखा यह श्लोक आज भी संसद में प्रवेश करने वालों को प्रेरणा देता है कि बिना भेदभाव के काम करें तथा पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखें। स्वामी विवेकानन्द ने अल्प समय में पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई।।पश्चिमी सभ्यता के लोग भारतीय उदारता की कल्पना ही नहीं कर सकते थे। स्वामी विवेकानन्द जी को शिकागो में बोलने के लिए मात्र तीन मिनट का समय दिया गया था। लेकिन उनके प्रारंभिक संबोधन में ही भारतीय संस्कृति का व्यापक स्वरूप निखर कर सामने आ गया। विवश होकर उनका समय बढ़ाया गया। पश्चिमी संस्कृति में तो समाज में लेडीज व जेंटलमेन का ही संबोधन दिया जाता है। उनके स्वाभिमान और अभिव्यक्ति के कारण आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण हुआ।
गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर ने कहा था कि यदि भारत को जानना चाहते हैं तो स्वामी विवेकानन्द को पढ़िये। स्वामी विवेकानन्द ने ज्ञान और शब्दों के आधार पर सबका सम्मान प्राप्त किया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजदूत के रूप में जब उन्होंने शिकागो में अपनी बात रखी तो पूरा माहौल बदल गया। उन्होंने भारतीय संस्कृति की अवधारणा वसुधैव कुटुम्बकम से विश्व के लोगों को अवगत कराया।

Check Also

Facebook की मदद से बिछड़ी वृद्धा बेटे से मिली

*फेस बुक की मदद से महाकुंभ 2025 प्रयागराज में  बिछड़ी वृद्धा बेटे से मिली* ————————- ...