प्रयागराज।
राष्ट्रीय महिला रचनाकार मंच के तत्वावधान में नव वर्ष के आगमन और 2020 की विदाई के उपलक्ष्य में 30 दिसम्बर से प्रारम्भ किये गये विशेष कार्यक्रम का आयोजन रचना सक्सेना के संयोजन और डा. ऋतन्धरा मिश्रा की अध्यक्षता में तथा चेतना सिंह और रुचि मटरेजा के कुशल संचालन में आयोजित किया गया।
यह आयोजन 30 तारीख से लेकर आज 5 जनवरी तक बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नीना मोहन की वाणी वंदना से प्रारम्भ हुआ। इस आयोजन में देश विदेश की महिलाओं ने एक हफ्ते तक नववर्ष पर आधारित सुंदर सुंदर रचनाओ की प्रस्तुतियां देकर आयोजन को सफल बनाया। इस पूरे आयोजन के तहत करीब 55 महिलाओं ने सक्रियता दिखाई।
आज 5 फरवरी को इस आयोजन का समापन कर दिया गया। जिसमें निम्न महिला रचनाकारों के नाम मुख्य है…ऋतन्धरा मिश्रा, रचना सक्सेना, रुचि मटरेजा,चेतना चितेरी, नीना मोहन, मधु पाठक, पूर्णिमा मालवीय, कविता उपाध्याय, गीता पांडे अपराजिता, निशा अतुल्य, संतोष मिश्रा दामिनी, डॉ रेखा सक्सेना, डा. ऊषा सक्सेना, डॉ नीरजा मेहता, मधु वैष्णव मान्या नंदिता मनीष सोनी , नवनीता दुबे, प्रभजोत कौर, विजय कुमार मौर्य, अर्विना गहलोत, श्रद्धा शुक्ला, उर्वशी उपाध्याय प्रेरणा, आभा मिश्रा, स्नेहा उपाध्याय, सौम्या मिश्रा, अनुश्री, रश्मि लता, जया मोहन,अंकिता यादव, इंदु जैन इंदु, किरण मोर ,सीमा निगम, चित्रा श्रीवास्तव, ममता कानूनगो, शुभा श्रीवास्तव, इंदु बाला, कुसुम खरे, श्रृंखला शुक्ला, सीमा गर्ग मंजरी, आशा जाकड़, अन्नपूर्णा गुप्ता।