
फास्टेस्ट रोड कन्सट्रक्शन के कीर्तिमान
डॉ दिलीपअग्निहोत्री
वर्तमान केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित किये है। आत्मनिर्भर भारत अभियान की चर्चा दुनिया में है। यह संयोग है कि देश ने फाटेस्ट रोड कंस्ट्रक्शन का वर्ड रिकार्ड बनाया है। इधर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इंफ्रास्टक्चर विकास की कीर्तिमान बनाया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह सदी की पाॅलिटिक्स प्रोगे्रस एण्ड डेवलपमेन्ट की है। इसलिए प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य रखा है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वैश्विक उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्तमान में प्रतिदिन सैंतीस किलोमीटर राष्ट्रीय महामार्गाें का निर्माण किया जा रहा है,जो कि एक विश्व रिकाॅर्ड है। फास्टेस्ट रोड कन्सट्रक्शन में देश प्रथम स्थान पर है। उन्होंने अपने मंत्रालय की प्रदेश में निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की जानकारी दी एवं नये अवाॅर्ड हुए कार्याें के बारे में भी बताया।
UP में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। इण्टर स्टेट मार्गाें एवं जिला मुख्यालयों को चार लेन तथा तहसील व ब्लाॅक मुख्यालयों को दो लेन सड़क मार्गाें से जोड़ने का कार्य अंतिम चरण में है। प्रदेश में पांच एक्सप्रेस वे निर्माणाधीन हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य अंतिम चरण में है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का लगभग पचास प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे एवं बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे हेतु भूमि की व्यवस्था की कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश में हाईवे की संख्या और लम्बाई दोनों में तेजी से वृद्धि हो रही है। लखनऊ व कानपुर, देश के दो उभरते हुए महानगरों के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाना है।
दिल्ली-मेरठ के बीच बारह लेन के एक्सप्रेस वे का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। लखनऊ में आउटर रिंग रोड के रूप में किसान पथ का तेजी से निर्माण हो रहा है।
शिलान्यास व लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में जनपद लखनऊ की दो फ्लाईओवर परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में रेल, सड़क,हवाई यातायात की सुविधाओं में तेजी से प्रगति हो रही है। यहां करीबचौबन सौ करोड़ रुपये की लागत से आउटर रिंग रोड का निर्माण हो रहा है। इस वर्ष के अंत तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य है। लखनऊ में डीआरडीओ का एक केन्द्र स्थापित हो गया है। इसके लिए भवन निर्माण हेतु भूमि की व्यवस्था की जा रही है। भविष्य में लखनऊ देश के टाॅप तीन शहरों में सम्मिलित होगा।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World