Home / Slider / शिक्षिका रेनू मिश्रा हिन्दी दिवस पर हुईं सम्मानित
शिक्षिका रेनू मिश्रा हिन्दी दिवस पर हुईं सम्मानित

शिक्षिका रेनू मिश्रा हिन्दी दिवस पर हुईं सम्मानित
हिन्दी दिवस पर दिल्ली में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में दिया गया प्रशस्ति पत्र
प्रयागराज।
खेलगांव पब्लिक स्कूल, प्रयागराज की शिक्षिका और सुप्रसिद्ध कवयित्री , साहित्यकार रेनू मिश्रा “दीपशिखा” को नई दिल्ली में हिन्दी दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
हिन्दी अकादमी दिल्ली सरकार एवं मधुबन एजुकेशनल बुक्स की ओर से भाषा उत्सव “हिंदी हैं हम” कार्यक्रम का आयोजन सीरी इंस्टीट्यूशनल एरिया ब्लॉक ए हौज खास, नई दिल्ली में हुआ। ख्यातिलब्ध कवयित्री और साहित्यकार रेनू मिश्रा दीपशिखा को साहित्य के क्षेत्र में पूर्व में भी कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। रेनू मिश्रा को प्रयागराज ही नहीं आसपास के जनपदों और राज्यों में काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया जा चुका है। जहां वह कई बड़े मंचों पर काव्य पाठ कर तालियां बटोर चुकी हैं।
इस मौके पर अतिथियों द्वारा लोगों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कला एवं संस्कृति मंत्री दिल्ली सरकार कपिल मिश्रा, विशिष्ट अतिथि आईएएस डॉ रश्मि सिंह, भाषा विशेषज्ञ प्रो चांद किरण सलूजा, भाषाविद डॉ सुरेश पंत, राजदूत सूरीनाम अरुण कोएमर हार्डियन, वाणिज्यिक सलाहकार ईरान दूतावास डॉ होसैन बामिरी, अखिल विश्व हिंदी समिति, टोरंटो ओंटारियो, कनाडा के अध्यक्ष गोपाल बघेल, कूटनीतिज्ञ विशेषज्ञ एवं पूर्व सलाहकार गृहमंत्री भारत सरकार ब्रिगेडियर संजय अग्रवाल, समाचार वाचक सईद अंसारी, अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति के अध्यक्ष डॉ प्रवीन गुप्ता, राजभाषा संस्कृति मंत्रालय के सहायक निदेशक राजेश गुप्ता, सांस्कृतिक विभाग चीन दूतावास नई दिल्ली के सचिव शुनिंग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक नवीन राजलानी, हिमानी मित्तल आदि उपस्थित रहे।
#रेनूमिश्रा Renumishra 2025-09-14
Tags #रेनूमिश्रा Renumishra
Check Also
*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...