Home / Slider / लखनऊ के विशाल खण्ड में गणतंत्र दिवस

लखनऊ के विशाल खण्ड में गणतंत्र दिवस

विशाल खण्ड में गणतंत्र दिवस

गोमतीनगर में उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। जन कल्याण समिति ने इस अवसर पर एकता पार्क में समारोह का आयोजन किया। इसमें अध्यक्ष नगीना प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण में मुख्य अतिथि लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ए के सिंह मौजूद रहे। समारोह में राकेश अग्रवाल के सी शर्मा अर्चना अग्रवाल और नगीना प्रसाद के देशभक्ति गीत व कविताओं ने उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव बी एल तिवारी ने किया। इस अवसर पर समिति के सांस्कृतिक प्रभारी अभिषेक शुक्ला, नरेश चन्द्र, योगेश गोयल नारायणन, अशोक गौतम पंकज शुक्ला, के के गोगिया, योगेश दीक्षित जे एन मेहरोत्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र लखनऊ 10 जुलाई, 2026 द इंस्टीट्यूशन ...