Home / Slider / कौड़िहार खंड में विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित
कौड़िहार खंड में विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित

परंपराएं और जीवन मूल्य राष्ट्रीय एकता का आधार: प्रिया तिवारी
राष्ट्र सेविका समिति ने विजयादशमी उत्सव पर किया नारी शक्ति का आह्वान
प्रयागराज।
राष्ट्रीय सेविका समिति, प्रयागराज विभाग की ओर से कौड़िहार खंड में विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभाग कार्यवाहिका प्रिया तिवारी ने भारत एक अखंड राष्ट्र विषय पर जोर दिया।
प्रिया तिवारी ने कहा कि भारत की पहचान एक राष्ट्र के रूप में हजारों वर्ष पुरानी है। भारतीय संस्कृति, परंपराएं और जीवन मूल्य सदियों से एक समान रहे हैं, जो राष्ट्रीय एकता का आधार है। प्राचीन सांस्कृतिक दृष्टि से भारत एक अविभाजित अखंड राष्ट्र है, जिसे भौगोलिक और राजनीतिक सीमाओं से परे हमारी संस्कृति एक सूत्र में बांधती है। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शौर्य और मातृशक्ति के जागरण की भावना को सुदृढ़ करना रहा है।
उधर राष्ट्र सेविका समिति, प्रयागराज विभाग की ओर से नैनी भाग में भी विजयादशमी उत्सव मनाते हुए शस्त्र पूजन किया गया।
नैनी भाग में पूर्ण गणवेशधारी सेविकाओं ने पथ संचलन और घोष वादन द्वारा आत्मरक्षा और संगठन शक्ति का संदेश दिया।
मुख्य वक्ता प्रांत व्यवस्था प्रमुख काशी प्रान्त ऊषा मिश्रा ने कहा नारी शक्ति ही राष्ट्र की आधारशिला है।
कार्यक्रम में योग, व्यायाम और देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। प्रांत प्रचार प्रमुख रिचा नारायण ने कहा कि भारतीय संस्कृति, शौर्य की गाथा हमें पुनः मातृशक्ति में जागृत करनी है।
कार्यक्रम में मंजू राव, वंदना, सुधा, आस्था पांडे, प्रतिभा राय, मोहिनी मिश्रा, पल्लवी, आर्या, सीमा, सविता, छवि राय, कौशिकी, शोभा आदि उपस्थित रहीं।

#2025rss #Priyatiwari #Rss2025 #प्रियातिवारी 2025-10-06
Tags #2025rss #Priyatiwari #Rss2025 #प्रियातिवारी
Check Also
उम्रकैद की सजा भुगत रहे हत्यारोपी की जमानत मंजूर सजा निलंबित, 50 फीसदी जुर्माना जमा ...