Home / Slider / एस.एम.एस. लखनऊ में ऊर्जा संरक्षण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
एस.एम.एस. लखनऊ में ऊर्जा संरक्षण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन


*एस.एम.एस. में नवाचार, स्टार्टअप व उद्यामता पर व्याख्यान आयोजित*
स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेस, लखनऊ ने नवाचार, स्टार्टअप व एंट्रेंप्रेनेरशिप पर एक व्याख्यान विश्व विख्यात बायोटेक के वैज्ञानिक डॉ. हरिकेश बहादुर सिँह द्वारा एस.एम.एस. इंक्यूबेशन व एंट्रेंप्रेनेररशिप फाउंडेशन के माध्यम से दिनांक 12 दिसम्बर 2024 को आयोजित किया गया I
इसमे बी.टेक, बी.सीए. व बी.वॉक. के 105 से अधिक छात्र / छात्राओं ने भाग लिया I इस विषय पर बहुत ही परस्पर संवादात्मक चर्चा हुई और वच्चों व शिक्षकों में उद्यमता के प्रति रुझान बढ़ा l
इस अवसर पर श्री शरद सिँह, सचिव व मुख्यकार्यकारी अधिकारी ने छात्रों व शिक्षकों को वताया कि आज की पीढ़ी में सेवा में जाने के स्थान पर, स्टार्टअप व उद्यमता के प्रति रुझान बढ़ा है, और नियोक्ता के रूप में यह पीढ़ी काम करना चाहती है, जिसके लिए संस्थान पूर्ण सुविधा प्रदान कर रही है I
प्रोफ. भरत राज सिँह, महानिदेशक (तकनीकी) ने भी अपने अनुभव को साझा किया और बच्चों को प्रेरित करते हुए मुख्यअतिथि व विशिष्ट वक्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया I
इस अवसर पर, एसोसिएट निदेशक, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह,डीन (इंजीनियरिंग), डॉ. हेमंत सिँह, विभागाध्यक्ष (इलेक्ट्रिकल), डॉ. अमरजीत सिँह, उद्यमता प्रकोष्ठ इंचार्ज, प्रोफ. ओम प्रकाश, विभागाध्यक्ष (मैकेनिकल), डॉ. कमलेश सिँह, विभागाध्यक्ष (सिविल), डॉ आशा कुलश्रेष्ठ, शिक्षकगण सुनीत मिश्रा, दिब्या मिश्रा, व छात्र / छात्राओं ने प्रतिभाग किया I कार्यक्रम का संचालन बी.टेक.की छात्राओं वर्तिका सिँह व सहयोगी द्वारा किया गया I



*एस.एम.एस. लखनऊ में ऊर्जा संरक्षण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन*
आज दिनांक 14 दिसम्बर 2024 को स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईंसेज, लखनऊ में एनर्जी कन्जर्वेशन डे पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिस में सभी संकायाध्यक्ष शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक तथा छात्रों ने प्रतिभाग किया।
गोष्ठी में संस्थान के महानिदेशक (तकनीकी) प्रो. (डॉ.) भरतराज सिंह ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व एवं आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान में 275 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित है जो न सिर्फ संस्थान की आवश्यकता को पूरा करता है अपितु अतिरिक्त ऊर्जा सरकार को प्रदान भी करता है। उन्होंने सभी छात्रों को ऊर्जा संरक्षण की आदत बनाने का आवह्न भी किया।
कार्यक्रम में संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री शरद सिंह निदेशक, डॉ. आशीष भटनागर, निदेशक (प्रशासन) डॉ. जगदीश सिंह, एसोसियेट डायरेक्टर, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पी. के. सिंह डीन इंजीनियरिंग डॉ. हेमन्त कुमार सिंह, चेयरमैन ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल डॉ. ओम प्रकाश व शिक्षकगण तथा छात्र / छात्रायें ने भी प्रतिभाग किया l
श्री शरद सिंह जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि संस्थान ऊर्जा संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त भारत बनाने में विभिन्न प्रकार की गोष्ठियों एवं अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन कर अपना सहयोग देता रहता है।
मीडिया सेल
मो.नं. 7991560350
#lucknownews Bharat Raj Singh LucknowSMS डा. भरत राज सिंह लखनऊ स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेस 2024-12-14
Tags #lucknownews Bharat Raj Singh LucknowSMS डा. भरत राज सिंह लखनऊ स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेस
Check Also
वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान और पंचतत्व वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान, ...