न्यायपालिका एवं विधि के क्षेत्र में हिन्दी भाषा की उपयोगिता पर गोष्ठी आज
न्यायपालिका एवं विधि के क्षेत्र में हिन्दी भाषा की उपयोगिता पर गोष्ठी आज
प्रयागराज।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद एवं भारतीय भाषा अभियान काशी प्रान्त, उच्च न्यायालय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हाल में गुरुवार 18 सितंबर को सायं पौने चार बजे (न्यायपालिका एवं विधि के क्षेत्र में हिन्दी भाषा की उपयोगिता एवं महत्व) विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी, मुख्य वक्ता के रूप में न्यायमूर्ति डॉ गौतम चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति अजीत कुमार, न्यायमूर्ति डॉ शेखर कुमार यादव, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव एवं न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में अपर महाधिवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता महेश चन्द्र चतुर्वेदी उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय (आरडी) ने दी है।
#Advocateandlaw #allahabadhighcourt #Lawcourt 2025-09-17