
प्रयागराज।
वरिष्ठ नागरिक कौंसिल के न्यासी मंडल की प्रथम सभा संपन्न हुई सभा में कौंसिल के अध्यक्ष राजीव माहेश्वरी ने स्वागत करते हुए बताया कि इसका गठन १२ मई २०२२ को किया गया है जिसका उद्देश्य प्रयागराज में वरिष्ठ नागरिकों के हितों की चिंता करके आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करना है जो उनके मनोरंजन, स्वास्थय, जीवन यापन आदि से संबधित होंगी ।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेश कुमार ने कौंसिल के गठन की पृष्ठभूमि बताते हुए वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओ की ओर ध्यान आकर्षित किया और बताया कि स्थ्याई भवन लेकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँगी।
मंत्री CA (डॉ ) नवीन चंद्र अग्रवाल ने बताया कि कौंसिल का आयकर की धारा १२ए अवं 80G के अंतर्गत पंजीकरण हो चुका है। यह भी चर्चा हुई कि न्यास संलेख के अनुसार न्यासी के अतिरिक्त कौंसिल सदस्य बनाये जायेंगे जो न्यास के उद्देश्यों को पूरा करने में सहभागिता विभिन्न समितियों के माध्यम से जैसे चिकित्सा समिति, विधि समिति आदि करेंगे। २१ अगस्त को वरिष्ठ नागरिक दिवस के दिन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
कौंसिल में न्यासी के रूप में श्री रविन्द्र कुमार गुप्ता, श्री सतपाल गुलाटी, डॉ विनय कृष्ण अग्रवाल , श्री दिनेश कुमार रस्तोगी, डॉ गोपाल कृष्ण गुप्ता शामिल हैं। उपाध्यक्ष नरेश रॉय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा में कोषाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सागर ने कोष के बारे में चर्चा की। सभा का सञ्चालन मंत्री द्वारा किया गया।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World