Home / Slider / रामधनी द्विवेदी वाराणसी में ‘रामायणी सम्मान’ से सम्मानित हुए

रामधनी द्विवेदी वाराणसी में ‘रामायणी सम्मान’ से सम्मानित हुए

वरिष्ठ पत्रकार श्री रामधनी द्विवेदी जी पुरस्कार के साथ

रामायणी सम्मान-2026 के लिए देशभर के 28 विशिष्ट विभूतियों को किया गया सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार श्री रामधनी द्विवेदी जी की पुस्तक ‘हनुमत कौतुकः सुंदरकांड एक पुनर्पाठ’ को रामायण रिसर्च कौंसिल ने रामायण पर शोध के लिए ‘रामायणी सम्मान’ से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान तुलसी जयंती पर 19 अगस्त को बीएचयू, वाराणसी में प्रदान किया गया. रामायण पर विशिष्ट कार्य के लिए सात श्रेणियां तय की गईं थीं जिनके लिए 250 प्रविष्टियों में से 28 लोगों का चयन किया गया था. इनमें छह उत्तर प्रदेश से हैं.

 

वाराणसी।

यह सम्मान समारोह 19 अगस्त, 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी स्थित मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में भारतीय अध्ययन केंद्र के सहयोग से प्रदान किया गया। रामायणी सम्मान के लिए देशभर के 28 विशिष्ट विभूतियों का चयनित किया गया था।

काउंसिल के बोर्ड आफ ट्रस्टी के अध्यक्ष व नैनीताल उधमसिंह नगर से संसद सदस्य अजय भट्ट ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य नई पीढ़ी को रामायण साहित्य व भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। 

इन विशिष्ट जनों को मिला सम्मान:

अनूप जलोटा (भजन-सम्राट), अनुराधा पौडवाल (गायिका), आर. के. सिन्हा, (बिहार), स्व. किशोर कुणाल-पटना (मरणोपरांत), डा, अर्चना प्रकाश (लखनऊ), भगवान दास (दिल्ली), डा. उदय प्रताप सिंह (वाराणसी), डा. अवधि हरि (लखनऊ), योगेश्वर प्रसाद देवरानी (नैनीताल), आदित्य जैन नीमच, (मध्य प्रदेश), अभय माणके (इंदौर), संत हरिओम (हाथरस), नरेंद्रनाथ गगन (बिहार), योगेश चंद्र शर्मा (योगी) (आगरा), संजीव, बिहार, डा. आशा ओझा (बिहार), मदगुल्ला प्रफुल्ला (आंध्र प्रदेश), बिनोद कुमार तिवारी (झारखंड), डा. चंद्र प्रभा मदान (हरियाणा), आचार्य संतोष पांडेय (राजस्थान), अजय याग्निक (दिल्ली), विध्याचल मणि त्रिपाठी (यूपी), राजराधे कृष्ण शर्मा (महाराष्ट्र), प्रेम प्रकाश दुबे (महाराष्ट्र), त्रिलोकी नाथ पांडेय (यूपी), रामधनी द्विवेदी (यूपी), डा. रविशंकर पांडेय (यूपी), रेखा मेहरा (नई दिल्ली)

काउंसिल के ट्रस्टी डा. देव दत्त शर्मा ने कहा कि सम्मान के लिए कुल सात श्रेणियां रखी गईं थीं जिनमें रामायण शोध, रामकथा वाचन, रामायण साहित्य, रामायण संगीत, बाल रामायणी, राष्ट्रसेवा रामायणी और श्रीसीताराम पथिक सम्मान हैं। 

Check Also

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन की गोष्ठी

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन होटल ‘प्रयाग इन’  में किया ...