Home / Slider / *शहर समता के महिला काव्य गोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण*

*शहर समता के महिला काव्य गोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण*

*शहर समता के महिला काव्य गोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण*

प्रयागराज ।

हिन्दी साप्ताहिक शहर समता के महिला काव्य गोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण आज महिला काव्य गोष्ठी की राष्ट्रीय महासचिव सुमन ढींगरा दुग्गल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

लोकार्पण समारोह की मुख्य अतिथि रही प्रयागराज की वरिष्ठ साहित्यकार प्रेमाराय । इस आयोजन का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात महिला काव्यगोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण शहर समता के संपादक उमेश श्रीवास्तव ने अकेले ही किया क्योंकि कोरोना काल के चलते यह आयोजन गूगल मीट द्वारा आयोजित रहा। लोकार्पण के बाद संपादकीय वाचन भी उन्होंने किया।

बाद में महिला काव्य गोष्ठी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रचना सक्सेना ने महिला काव्य गोष्ठी में आई हुई सभी जिलाध्यक्षो को संबोधित करते हुए अपने उद्गागार व्यक्त किये और उन्होंने महिला काव्य गोष्ठी से संबंधित कुछ आवश्यक बातों की चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेमा राय ने भी संस्था के द्वारा किये जा रहे साहित्यिक कार्यो की सराहना करते हुए शुभकामनाऐ दी।

इसके बाद महिला काव्य गोष्ठी की राष्ट्रीय महासचिव सुमन ढींगरा दुग्गल ने शहर समता के लाईव कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए अपना अध्यक्षीय उद्धबोधन दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब उत्तराखंड, बिहार, आसाम, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और दिल्ली प्रान्तों में गठित हुई इकाईयों की जिलाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रही। आभार ज्ञापन सरिता श्रीवास्तव ने किया।

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...