Home / Slider / प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की UPSC में

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की UPSC में

UPSC 2024 toppers, UPSC Result

यूपीएससी 2024 के आज घोषित परिणामों में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। गुजरात हरियाणा की हर्षिता गोयल रैंक 2 पर और डोंगरे अर्चित पराग रैंक 3 पर रहे। शाह मारगी चिराग और आकाश गर्ग ने क्रमशः रैंक 4th और 5th हासिल की है।

UPSC की ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे बनीं। सिविल सेवा परीक्षा 2024 की परीक्षा में शक्ति दुबे ने टॉप रैंक (रैंक 1) हासिल की है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकैमिस्ट्री में स्नातक (B.Sc) किया है। इसके बाद बीएचयू से पढ़ाई की। यूपीएससी में उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध (Political Science & International Relations) लिया था।

हर्षिता गोयल (रैंक 2) ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल किया है। उन्होंने MS यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से कॉमर्स में स्नातक किया है। उन्होंने भी राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना। वह दूसरे स्थान पर रहीं। मूलतः वह हरियाणा की हैं।

डोंगरे अर्चित पराग ने यूपीएससी सिविल सविर्सेज परीक्षा में तीसरे रैंक हासिल की है। उन्होंने VIT वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में B.Tech किया है। उन्होंने दर्शनशास्त्र (Philosophy) को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना।

यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में चौथी रैंक हासिल करने वाले शाह मारगी चिराग गुजरात के रहने वाले हैं। उन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। उन्होंने समाजशास्त्र (Sociology) को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना।

आकाश गर्ग (रैंक 5) ने यूपीएससी में पांचवीं रैंक हासिल की है। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में B.Tech किया है। उनका वैकल्पिक विषय भी समाजशास्त्र (Sociology) था।

श्री अभि जैन, प्रवर अधीक्षक डाकघर प्रयागराज, का चयन आई. ए. एस. मेन्स मे 34 वी रैंक के साथ हो गया है।

Check Also

अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त ...