Home / Slider / “शत-शत नमन लता दी”: रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ प्रयागराज

“शत-शत नमन लता दी”: रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ प्रयागराज

कोकिल स्वर लता दी

आवाज़ से जगतदिल में
अद्भुत पहचान बनाने वाली।
कोकिल स्वर लता दी,
पंचतत्व में मिल गई।

नैन गम सागर उमड़ा,
6 फरवरी 22 दुखद बड़ा,
भारत की शान कोकिला,
जग से विदा हो गईं।

करुण चीत्कार करे मन,
जग-जन द्रवित हुआ है,
जगत का अभिमान आज,
कोकिल जग से चली गई।

छवि,आवाज़ मन बसी ,
सदा मन बसी रहेंगी,
सबको छोड़कर लता दी,
परमात्मा से मिल गई।

“शत-शत नमन लता दी”

रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ प्रयागराज

Check Also

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र लखनऊ 10 जुलाई, 2026 द इंस्टीट्यूशन ...