
“संग्राम जिन्दगी है, लड़ना इसे पड़ेगा”
जीवन की सफलता में नजरिए का बहुत महत्व है। जब हमारे मन में समाज को देने का भाव आता है तो यह भी हमारे नजरिए का ही कमाल होता है। सफलता को व्यक्तिगत रुप से नहीं देखा जाना चाहिए इसे सामाजिक दृष्टि से देखा जाना चाहिए। आपको चिड़िया की आंख दिखती है, पूरा वृक्ष दिखता है या पूरा परिवेश दिखता है यह भी हमारे नजरिए पर ही निर्भर करता है। हमें यह समझना होगा कि उड़ान परों से नहीं बल्कि हौसलों से होती है। मनुष्य भावनाओं के वशीभूत होकर ही निर्णय करता है यही भावनायें हमारे निर्णय को, हमारे नजरिए को और हमारी प्लानिंग को प्रभावित करती हैं।

उक्त बातें राष्ट्रीय सेवा योजना, आर्य कन्या महिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आयकर अपर आयुक्त, इलाहाबाद शिव कुमार राय जी ने कहीं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि जीवन की सफलता में नजरिया और योजना दोनों का समन्वय होना आवश्यक है।
महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष श्रीमान पंकज जायसवाल जी ने कहा कि हम समाज का निर्माण करने की मंशा लेकर आगे बढ़ने वाले लोग हैं, यह निर्मिति संस्थाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हम सबकी योजना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाता है।
विषय प्रवर्तन कालेज की प्राचार्या डॉ. रमा सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉ ज्योति रानी जयसवाल जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डा. मुदिता तिवारी जी ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनुपमा सिंह एवं अर्चना सिंह ने किया । इस अवसर पर डॉ. ममता गुप्ता, डॉ. रेनू जैन, डॉ. मधुरिमा वर्मा, डॉ. रंजना त्रिपाठी सहित अन्य प्राध्यापिकायें मौजूद रहीं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World