
अखिलेश जी पलटने में आपका जवाब नहीं : सिद्धार्थनाथ सिंह
-जनता की नजर में पल्टू नेता बनते जा रहे अखिलेश : सिद्धार्थनाथ
लखनऊ, 8 जून।
वैक्सीन लगवाने की खिलाफत करने के बाद अब ट्वीट कर वैक्सीन लगवाने का ऐलान करने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को विवाद में घिर गए। ट्वीटर पर तो उनका लोगों ने मजाक बनाया ही। प्रदेश प्रदेश सरकार के प्रवक्ता तथा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता की नजर में अखिलेश यादव अब पल्टू नेता बनते जा रहे हैं। बयान देकर पलटने में अखिलेश यादव का जवाब नहीं है। इसी तरह से यदि अखिलेश यादव अपने ही बयानों पर पलटते रहे तो पब्लिक पल्टू नेता कहने लगेगी।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कुछ माह पहले कोरोना वैक्सीन को ‘बीजेपी की वैक्सीन’ बताते हुए कहा था कि वे अब टीका नहीं लगवाएंगे। इसके बाद मंगलवार को अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर कहा कि वह भारत सरकार के टीके का स्वागत’ करते हैं, और अब वह टीके लगवाएंगे। उनके इस ट्वीट के बाद इंटरनेट मीडिया पर अखिलेश के ‘यू-टर्न’ पर खूब मौज ली जा रही है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कोरोना वैक्सीन लगवाने और उसके एक दिन बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अपने बयान पर पलटने के बाद इंटरनेट मीडिया पर पह खूब ट्रोल हुए। लोगों ने अखिलेश की फोटो टैग करके पूछा कि क्या आपकी सरकार बन गई है। नेता जी को सपा वाली वैक्सीन लगाई गई है क्या। एक व्यक्ति ने लिखा कि देर आए दुरुस्त आए !!अरे भाई वैक्सीन देश के वैज्ञानिकों के कठिन मेहनत से बनी थी किसी दल ने नही बनाया था राजनैतिक प्रतिशोध की ज्वाला में अपनी आहुति देने से पहले विचार कर लिया होता कि इससे आपके हाँथ भी झुलस सकते है खैर भविष्य के लिए सजग रहे आदरणीय नेता जी का मार्गदर्शन भी लेते रहे। ऐसी टिप्पणियों को देख सुन सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी अखिलेश यादव को सोच समझकर बयान देने की सलाह दी।
कोरोना प्रबंधन को लेकर प्रदेश सरकार पर अखिलेश यादव के हमला बोलने को लेकर सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि विपक्ष को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के काम नजर नहीं आ रहे हैं। कोई मुददा मिल नहीं रहा है तो अनर्गल आरोप लगा रहें हैं। वास्तव में सपा नेताओं को सरकार की उपलब्धियां चुभ रही हैं। सरकार की आलोचना करने वाले विपक्ष को कोविड प्रबंधन की सफलताओं पर ध्यान देना चाहिए। यूपी सरकार के प्रयासों ने कोरोना काल में महाराष्ट्र और दिल्ली से बेहतर प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो लोग बार-बार कोविड प्रबंधन के यूपी मॉडल की दक्षता पर सवाल उठाते हैं, उन्हें पहले इसकी सफलता पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि प्रदेश ने कोविड के मामलों और मौतों पर अंकुश लगाने में दिल्ली और महाराष्ट्र सहित प्रमुख अन्य राज्यों को काफी पीछे छोड़ दिया है।
***************
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World