Home / Slider / दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “SPEEDS-2026” का शुभारंभ*

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “SPEEDS-2026” का शुभारंभ*

*एसएमएस लखनऊ में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “SPEEDS-2026” का शुभारंभ*

*पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र एवं मानव अस्तित्व पर मंथन, जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव*

लखनऊ, 27 जून।

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस), लखनऊ द्वारा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ तथा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), लखनऊ लोकल सेंटर के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “सोर्सेस ऑफ़ प्लेनेट एनर्जी , एन्विरोंमेंटल और डिजास्टर साइंस (SPEEDS-2026)” का शुभारंभ आज एसएमएस परिसर में हुआ। इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य विषय “पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण एवं मानव जीवन की स्थिरता” पर केंद्रित है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. राजेन्द्र सिंह (वॉटरमैन ऑफ इंडिया), विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) ओंकार सिंह, प्रोफेसर, एचबीटीयू, कानपुर तथा श्री सुशील कुमार अग्रवाल, सीएमडी, गोबिंद इंडस्ट्रीज द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) आशीष भटनागर, निदेशक, एसएमएस लखनऊ, डॉ. भरत राज सिंह, महानिदेशक (तकनीकी) एवं सम्मेलन सह-अध्यक्ष तथा श्री शरद सिंह, सीईओ एवं सचिव, एसएमएस लखनऊ भी मंचासीन रहे।

स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रो. (डॉ.) आशीष भटनागर ने कहा कि SPEEDS-2026 का विषय वर्तमान समय की वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों के संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक है। इo.विजय प्रताप सिंह ,आ ईआई लखनऊ ने कहा कि यह सम्मेलन विद्यार्थियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र तथा आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श एवं ज्ञान-साझाकरण का सशक्त मंच प्रदान करेगा।

मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. राजेन्द्र सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में जल संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति केवल संसाधन नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक धरोहर है। जब तक समाज प्रकृति के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित नहीं करेगा, तब तक पर्यावरणीय समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं हो सकेगा।

विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) ओंकार सिंह ने कहा कि पर्यावरणीय संकटों का प्रभावी समाधान वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी नवाचार एवं सतत विकास के समन्वित प्रयासों से ही संभव है। वहीं श्री सुशील कुमार अग्रवाल ने उद्योग जगत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरणीय उत्तरदायित्व एवं हरित प्रौद्योगिकियों को अपनाना समय की आवश्यकता है।

डॉ. भरत राज सिंह, महानिदेशक (तकनीकी), एसएमएस लखनऊ एवं सम्मेलन सह-अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक पर्यावरणीय एवं आपदा संबंधी चुनौतियों के समाधान हेतु बहु-विषयक अनुसंधान और समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र को मानव कल्याण, जल सुरक्षा एवं पर्यावरणीय संतुलन का आधार बताते हुए इसके संरक्षण पर विशेष बल दिया।

अपने संबोधन में श्री शरद सिंह, सीईओ एवं सचिव, एसएमएस लखनऊ ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों का दायित्व केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता विकसित करना तथा नवाचार आधारित व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सम्मेलन के संयोजक डॉ. अरुणेश श्रीवास्तव ने बताया कि देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से प्राप्त 110 से अधिक शोध-पत्रों में से तकनीकी समिति द्वारा गहन समीक्षा के उपरांत 81 शोध-पत्रों का सम्मेलन में प्रस्तुतीकरण हेतु चयन किया गया है। इन शोध-पत्रों में ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, जैव विविधता तथा सतत विकास से जुड़े समकालीन विषयों पर शोध प्रस्तुत किए जाएंगे।

कार्यक्रम में डॉ. धर्मेन्द्र सिंह (एसोसिएट डायरेक्टर एवं सम्मेलन समन्वयक), डॉ. पी. के. सिंह (डीन एवं सम्मेलन सह-समन्वयक), श्री सुरेन्द्र श्रीवास्तव (मुख्य महाप्रबंधक), रजिस्ट्रार, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, शोधार्थी, उद्योग प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Check Also

प्रयागराज की कवयित्री डॉ. नीलिमा मिश्रा ‘नीलम’ सम्मानित

कादंबरी समारोह 2026 जबलपुर में प्रयागराज की कवयित्री डॉ. नीलिमा मिश्रा ‘नीलम’ सम्मानित*  अखिल भारतीय ...