
*एस0एम0एस0 लखनऊ ने किया आगमन कार्यक्रम का आयोजन*
स्वागत सत्कार की अपनी पुरातन परम्परा को निभाते हुए एस.एम.एस. लखनऊ द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के नवागन्तुक छात्र-छात्राओं के लिए ‘‘आगमन’’ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 4 दिसम्बर, 2021 को किया गया। कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्र एवं छात्राओं को आपसी परिचय कराने के उद्देश्य से संस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों जैसे- श्री विकेश रजक कैप किंग (इण्डियाज़ गॉट टैलेन्ट) सुश्री करिश्मा अग्रहरी (क्रियेटर ऑफ एलबम इबादत) तथा श्री आरूष आनन्द सिंगर ने पधार शोभा बढ़ाई। प्रातः 11.00 बजे द्वीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिसमें संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह के साथ-साथ निदेशक प्रो0 डॉ0 मनोज मेहरोत्रा तथा महानिदेशक (तकनीकी) प्रो0 डॉ0 भरतराज सिंह के साथ-साथ संकायाध्यक्ष-तकनीकी तथा प्रबन्धन भी उपस्थित रहे।
संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकरी श्री शरद सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार हमारे देश के नौजवान शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते रहे तो शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक स्वस्थ चित्त का आधार बन सकेगा। संस्थान के निदेशक प्रो0 मनोज मेहरोत्रा ने कहा कि हमारा संस्थान गत 2008 से लगातार तकनीकी एवं प्रबन्धन के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्र-छात्राओं को प्रदान कर रहा है जिसके परिप्रेक्ष्य में हमारे छात्र विभिन्न सेक्टरों में अपनी सेवायें प्रदान कर देशसेवा में लगे है। हमारा प्रयास है कि हम आने वाले नवागन्तुक छात्र-छात्राओं को भी इसी प्रकार की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करें जिससे आगे चलकर वे देश की सेवा कर सके। मंच से प्रो0 डॉ0 भरतराज सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को अपने विचार रखते हुए बताया कि शिक्षा प्राप्ति में परिश्रम का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता। कोई भी छात्र परिश्रम करके ही शिक्षा को प्राप्त कर सकता है।
नवागन्तुक छात्र-छात्राओं के बीच संस्थान प्रबन्धन ने सोलो सिंगिंग सोलो डांसिंग ग्रुप सिंगिग ग्रुप डॉसिंग तथा रैम्प वॉक के माध्यम से मिस्टर फ्रेशर व मिस फ्रेशर की प्रतियोगिता कराई।
इस कार्यक्रम में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा अर्श खान (बी0कॉम.) मिस्टर फ्रेशर तथा शुभांशी त्रिपाठी बी0बी0ए0 मिस फ्रेशर के रूप में चुने गये।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World