Home / Slider / श्री श्री गीता सोसाइटी ने मेंटल हास्पिटल में बांटे फल

श्री श्री गीता सोसाइटी ने मेंटल हास्पिटल में बांटे फल

श्री श्री गीता सोसाइटी ने मेंटल हास्पिटल में बांटी आवश्यक सामग्री और फल

नवरात्र के तृतीय दिवस पर नर-नारायण सेवा 

वाराणसी ।

नवरात्रि के पावन तृतीय दिवस पर श्री श्री गीता सोसाइटी द्वारा नर-नारायण सेवा का आयोजन श्रद्धा, आस्था और समर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी की ओर से ‘मेंटल हॉस्पिटल’ में आवश्यक सामग्री एवं फलों का वितरण किया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को बताया गया कि यह सेवा केवल सहयोग नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी संवेदना, दया और आंतरिक श्रद्धा की सुंदर अभिव्यक्ति है।
श्री श्री गीता सोसाइटी द्वारा संचालित इस नौ दिवसीय सेवा यज्ञ में प्रत्येक अर्पण को दिव्य समर्पण भाव के साथ भगवान के चरणों में अर्पित किया गया। इस पावन सेवा के माध्यम से यह अनुभूति हुई कि हर जीव में ईश्वर का निवास है और सेवा ही सर्वोच्च साधना है।

Check Also

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी : रतिभान त्रिपाठी

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी  “””””””””” राजनीतिक रुतबेबाजी से अलहदा एक सरल और ...