
सचिवालय के सामने दरोगा ने खुद को उड़ाया, मौत
हजरतगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ।
घरेलू कलह, डिप्रेशन या विभागीय प्रताड़ना। वजह कोई भी हो। एटीएस में तैनात रहे एडिशनल एसपी राजेश साहनी के बाद एक बार फिर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित सचिवालय के बंथरा थाने में तैनात दरोगा निर्मल कुमार चौबे ने खुद को गोली मार ली।
दरोगा द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों और सचिवालय के आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल एसआई को सिविल अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के अलावा संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोरा सहित कई पुलिस अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे।
फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि दरोगा ने यह कदम क्यों उठाया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
जानकारी के मुताबिक बंथरा थाने में तैनात दरोगा निर्मल कुमार चौबे मूल रूप से जनपद वाराणसी के रहने वाले और परिवार के साथ चिनहट क्षेत्र में रहते थे।
बताया गया कि वे बंथरा से सचिवालय के सामने आए और खुद को गोली मार ली।
गोली लगते ही निर्मल सड़क पर गिर पड़े।
दरोगा द्वारा खुद को गोली मारने की खबर मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।
पुलिस घायल दरोगा को सिविल अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका था कि दरोगा निर्मल ने यह कदम क्यों बढ़ाया।
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World