नैनीताल में आयोजित निर्मल पाण्डेय स्मृति फ़िल्म फेस्टिवल में प्रयागराज हुआ सम्मानित
फिल्म मेरी चाहत बनी लोगो के आकर्षण का केंद्र
सम्मानित किए गए फिल्म के निर्देशक
निर्मल पाण्डेय स्मृति न्यास के द्वारा सिने अभिनेता निर्मल पांडेय की स्मृति में नैनीताल में तृतीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें देश के नामचीन फिल्म निर्माताओं,निर्देशकों, प्रसिद्ध संगीतकारों, रंगकर्मियों की मौजूदगी में ढाई दर्जन से भी ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया गया जिनमे फीचर फिल्म, लघु फिल्म और वित्त चित्र को शामिल किया गया। वहीं शाम को कुमायूं विश्वविद्यालय के हार्मिटेड भवन स्थित देवदार सभागार में हुए रंगारंग कार्यक्रम ने फिल्म फेस्टिवल को और भी यादगार बना डाला।

कार्यक्रम में टीवी के चर्चित सीरियल भाभी जी घर पर हैं के मुख्य कलाकार मनमोहन तिवारी ( रोहिताश गौड़) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि रोहिताश गौड़ ,विशिष्ठ अतिथियों आशित चटर्जी, डॉक्टर कुमार विमलेंदु, मिथिलेश पांडेय, वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम और निर्मल पांडेय स्मृति न्यास के संस्थापक अनिल दुबे सहसंस्थापक रंगकर्मी रवीन्द्र चौहान के द्वारा मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय अवार्ड विजेता योगेन्द्र योगी के द्वारा बनाए गए निर्मल पांडेय के तैलीय चित्र का अनावरण करने के उपरांत उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत हुई।
तत्पश्चात निर्मल पांडेय के साथ एन एस डी से लेकर फिल्मों तक के सफ़र को याद करते हुए उनके साथ बिताए गए पलों को सांझा करते हुए रोहिताश गौड़ ने बताया की नाट्य विद्या के इस महान कलाकार ने फिल्म में शोहरत के बावजूद रंगकर्म की मूल जड़ को कभी नही छोड़ा था। हमेशा कुछ नया करने की इसी चाहत ने उसे अल्प समय में ही महान कलाकार बना दिया था।

वहीं लघु फिल्मों और वित्त चित्र के साथ ही प्रदर्शित फिल्मों में प्रयागराज के फिल्म डायरेक्टर सुधीर सिन्हा के द्वारा निर्मित फीचर फिल्म मेरी चाहत लोगो के लिए आकर्षण का केंद्रबिंदु रही जिसने समाज को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ ही बेटी अपनाओ का सुंदर संदेश प्रदान किया।सुधीर सिन्हा ने अपने अनुभवों को सांझा करते हुए बताया कि उन्होंने समाज के बीच से ही एक सच्चे मुद्दे को उठाकर फिल्म का निर्माण किया ।
उन्होंने कहा औलाद का होना न होना ये ईश्वरीय देन है, इसका अगर दर्द जानना हो तो उससे पूछा जाय जिसके पास अथाह धन दौलत होने के बावजूद वो एक औलाद के लिए तरसता है। इन्होंने कहा की आज भी समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इसमें विश्वास नहीं करते,बेटा हो या बेटी अगर उन्हें अच्छे संस्कार देकर काबिल बनाया जाय तो वो अपने माता पिता पूरे परिवार के साथ समाज, देश, प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वंश की परंपरा को बढ़ाने के लिए बेटे का मोह नहीं त्याग पा रहें है और मेरी फिल्म भी एक इसे ही कलाकार के बीच घूमती है जिसे लोग परिवार का बोझ समझते हैं।
इस फिल्म के उम्दा प्रदर्शन के लिए फिल्म मेरी चाहत के स्क्रीन प्ले राइटर ,कलाकार और निर्देशक सुधीर सिन्हा को जब मंच से मुख्य अतिथि रोहिताश गौड़ और नैनीताल के वरिष्ठ कलाकार मिथिलेश पांडेय ने स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस दौरान उनके साथ फिल्म के मुख्य कलाकार बाजी राव बब्बन यादव भी मौहूद रहे। निर्णायक मंडल के सदस्यों में चिड़ियाघर सीरियल के अभिनेता आरिफ शाहड़ोली, सिनेमा व साहित्यक लेखिका शोभा अक्षर, सूफ़ी व शाष्त्रीय गायक संगीतकार रोहित हितेश्वर, रंगकर्मी लेखक सिनेमाटोग्राफर अशोक मेहरा और भोजपुरी फ़िल्म निर्माता निर्देशक ओम प्रकाश सिंह , रक्तांचल वेब सीरीज अभिनेता मनोज जोशी, निर्माता सुनील परमार आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम में नैनीताल की भाजपा एम एल ए श्रीमती सरिता आर्या, प्रभात शाह गंगोला, आशा शर्मा, हरीश रावत, राजेश आर्या, पवन कुमार, अदिति खुराना, चारु तिवारी, संतोष बिष्ट, अमित सी शाह, मोहम्मद जावेद, नीरज डालकोटी, किशन लाल, सुनील कुमार के साथ ही अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट द्वारा किया गया।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World