Home / Slider / उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी का कोरोना से निधन

उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी का कोरोना से निधन

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री का कोरोना से निधन हो गया। कमल रानी वरुण उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं, कोरोना से पीड़ित थी और लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थी।

लखनऊ से सीधे कानपुर जाएगा कमला रानी का शव। Kovid protocal के तहत किया जाएगा कमला रानी के शव का अंतिम संस्कार। Sgpgi के apex ट्रामा सेंटर में थी कमला रानी भर्ती। कानपुर में होगा अंतिम संस्कार।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती कमल रानी वरुण एक अनुभवी एवं योग्य राजनेता थीं। प्रदेश सरकार के मंत्री के तौर पर उन्होंने अपने दायित्वों का सदैव कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। श्रीमती वरुण जनपद कानपुर नगर के घाटमपुर विधान सभा क्षेत्र की विधायक थीं। वे पूर्व में लोक सभा सांसद भी निर्वाचित हुई थीं। श्रीमती कमल रानी वरुण एक समर्पित जनप्रतिनिधि थीं, जो हमेशा समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गाें के कल्याण के लिए प्रयासरत रहती थीं। उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय श्रीमती कमल रानी वरुण के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है ।अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि कमल रानी का अचानक निधन स्तब्धकारी है ।वे लोकसभा के सदस्य के रूप में काफी सक्रिय रही। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है।

Check Also

माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित

बार के माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के माघमेला शिविर का ...