Home / Slider / 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईसेज, लखनऊ में
78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईसेज, लखनऊ में

देश का 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईसेज, लखनऊ में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। संस्थान के प्रांगण में प्रातः 9ः00 बजे संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकगणों व स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात एकसुर में प्रांगण में उपस्थित लोगों में राष्ट्रगान से पूरे संस्थान को गुंजायमान कर दिया।
इसके पश्चात संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष भटनागर ने देश की स्वतंत्रता में शहीदों के बलिदान एवं उनके मन्तव्यों को याद करते हुए बताया कि विकसित भारत-2047 मिशन को सार्थक करने के लिए हम सभी को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अडिग होकर कार्य करना होगा। साथ ही संस्थान के महानिदेशक (तकनीकी) प्रो. भरतराज सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नई टेक्नोलॉजी तथा नवाचार पर अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रो. सिंह ने संस्थान में बी.टेक. की आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस, डाटा साईंस तथा आई.ओ.टी. जैसी नयी शाखाको को भी विस्तार दिये जाने की बात कहीं, उन्होने बताया कि संस्थान में एस.एम.एस. इक्यूबेसन सेन्टर अपने आप में एक मील का पत्थर है।
संस्थान ने इस पावन अवसर पर अपने एलुमिनाई-अभिनव सिंह, भव्या श्रीवास्तव, उत्कर्ष कश्यप, अश्विनी मिश्रा तथा आदित्य झा को भी समारोह में आमंत्रित किया तथा उनकी उपलब्धियों को भी उजागर करते हुए सम्मानित किया गया।
#DrbharatrajsinghLucknow Lucknow news Schoolof management science lko लखनऊ स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईंसेज़ 2024-08-17
Tags #DrbharatrajsinghLucknow Lucknow news Schoolof management science lko लखनऊ स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईंसेज़
Check Also
वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान और पंचतत्व वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान, ...