Home / Slider / आयकर अपीलीय अधिकरण बार संघ की कार्यकारिणी की बैठक

आयकर अपीलीय अधिकरण बार संघ की कार्यकारिणी की बैठक

प्रयागराज

आयकर अपीलीय अधिकरण बार संघ की कार्यकारिणी की बैठक सीए डॉ नवीन चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई। सचिव अधिवक्ता आशीष बंसल ने वाराणसी में आयकर अपीलीय अधिकरण, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति सी वी भड़ंग को संघ के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा दिए गए ज्ञापन पर प्रकाश डाला।

मंडल का नेतृत्व सीए नवीन चंद्र अग्रवाल ने किया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आयकर अधिनियम 1922 के अंतर्गत 1941 में अधिकरण की स्थापना के साथ ही देश में पांच पीठ स्थापित की गई जिसमें से एक पीठ इलाहाबाद में थी। इसका विशेष महत्व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के होने के कारण रहा।

आयकर भवन में आर ब्लॉक के नाम से सभी संसाधन दो पीठ के लिए वर्ष 1986 से उपलब्ध है। इसी के क्षेत्र के विभाजन से आगरा लखनऊ एवं वाराणसी सर्किट पीठ बनाई गई है। उच्च न्यायालय के होने के फलस्वरूप जीएसटी अधिकरण, राष्ट्रीय कंपनी अधिनियम अधिकरण, कंपनी अधिनियम अपीलीय अधिकरण, ऋण वसूली अधिकरण आदि की न्याय पीठ भी इलाहाबाद में है।

अतः आग्रह किया गया कि इसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए इलाहाबाद पीठ में सदस्यों की नियुक्ति की जानी चाहिए। साथ ही इनके क्षेत्र का आकलन करके पुनर्गठित किये जाने की आवश्यकता है।

यह भी बताया कि प्रतिनिधिमंडल की चर्चा के समय लखनऊ क्षेत्र के उपाध्यक्ष माननीय श्री कुल भारत भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल में सीए शिव कुमार एवं प्रवीण गोडबोले आदि सदस्य शामिल थे। सभी को धन्यवाद के साथ बैठक समाप्त हुई।

Check Also

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन की गोष्ठी

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन होटल ‘प्रयाग इन’  में किया ...