Home / Slider / 29 मार्च शनिवार को वर्ष 2025 का प्रथम सूर्य ग्रहण सूर्य ग्रहण का

29 मार्च शनिवार को वर्ष 2025 का प्रथम सूर्य ग्रहण सूर्य ग्रहण का

“इस सूर्य ग्रहण का भारतीय परिप्रेक्ष्य में किसी तरह का कोई शास्त्रीय – ज्योतिषीय प्रभाव नहीं है, अर्थात इसका होना ही भारतीय संदर्भ में शून्य जैसा है। किंतु चैनलों पर इसको लेकर के नाना प्रकार के भ्रम उत्पन्न किया जा रहे हैं जिस पर किसी का नियंत्रण नहीं है।”

परम पूज्य आचार्य श्री अमिताभ जी महाराज

29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

 सूतक माना जाएगा या नहीं

चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। संयोग से उसी दिन शनिश्चरी अमावस्या भी है।

शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या और सूर्य ग्रहण दोनों का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। सूर्य ग्रहण के दिन हिंदू मान्यता के अनुसार सूतक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूतक काल से लेकर ग्रहण तक शुभ कार्यों की मनाही होती है। 

29 मार्च को सूर्य ग्रहण का समय
वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शाम 6 बजकर 16 मिनट तक लगेगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 53 मिनट की रहेगी।

भारत में नहीं दिखेगा

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए, इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यानी भारत में किसी भी धार्मिक कार्य पर रोक नहीं रहेगी।

सूतक काल क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, जो ग्रहण समाप्त होने के साथ खत्म हो जाता है। सूतक काल में कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं।

सूतक काल में क्या नहीं करना चाहिए?

• भोजन नहीं करना चाहिए।

• देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।

• यात्रा नहीं करनी चाहिए।

• किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।

ग्रहण के दौरान क्या करें?

• ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना चाहिए।

• ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए।

• गरीबों को दान देना चाहिए।

ग्रहण का प्रभाव

सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

ग्रहण के दौरान सावधानियां

• ग्रहण के दौरान सूर्य को न देखें।

• ग्रहण के दौरान भोजन न करें।

• ग्रहण के दौरान यात्रा न करें।

*☀️ #ऊँ_सूर्याय_नम:☀️*

Check Also

अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त ...