Home / Slider / माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित

माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित

बार के माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के माघमेला शिविर का हुआ समापन

न्यायमूर्तियों ने आरती पूजन कर किया समापन

प्रयागराज।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के माघमेला शिविर का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। इस मौके पर संगीतमई सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पाण्डे बबुआ और महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा और माघमेला शिविर के चेयरमैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी ने माघमेला शिविर में पहुंचे न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी, न्यायमूर्ति लक्ष्मी कांत शुक्ला, न्यायमूर्ति जे पी तिवारी और न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा प्रथम का बुके देकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर शिविर में सुंदरकांड के पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे न्यायमूर्तियों ने आरती पूजन किया। इस मौके न्यायमूर्तियों ने कहा कि माघ माह में एक महीने तक शिविर में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश पाण्डे बबुआ, मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा, माघमेला शिविर के चेयरमैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा, उपाध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद मिश्रा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय शशि कुमार द्विवेदी उग्र, संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय आरडी, संयुक्त सचिव महिला बिन्दु कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ला, अभिषेक तिवारी, आरती गुप्ता, अखंड प्रताप त्रिपाठी, गिरीश चंद्र शुक्ला, अनिरुद्ध सिंह, अवनीश चंद्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पांडेय, अमित सिंह सेंगर, मनीष द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय आरडी की ओर से दी गई।

Check Also

अयोध्या पर्व के आठवें संस्करण की हुई शुरुआत

अयोध्या पर्व का आरंभ: आस्था, संस्कृति और विरासत का भव्य संगम नई दिल्ली, 3 अप्रैल। ...