Home / Slider / भारतीय मानव 2040 तक चांद पर अवश्य पहुंच जाएगा
भारतीय मानव 2040 तक चांद पर अवश्य पहुंच जाएगा
“एक भारतीय मानव वर्ष 2040 तक चांद पर पहुंच ही जाएगा”
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया उप्र सेंटर की ओर से आज रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में अंतरिक्ष क्षेत्र में इसरो की उपलब्धियां विषयक पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुणे से आए इसरो के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री एके सिन्हा रहे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय को पहुंचाने व झंडा फहराने का लक्ष्य रखा है।
भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के ऐतिहासिक विकास को 1961 से लेकर पिछले 6 दशकों के दौरान उन्होंने विस्तार से बताया।
साथ ही भारत में अंतरिक्ष के जनक दूरदर्शी डा. विक्रम साराभाई को तकनीकी व्याख्यान में अंतरिक्ष क्षेत्र में इसरो की उपलब्धियों पर आयोजित संगोष्ठी में विक्रम साराभाई को श्रद्धांजलि भी दी गई । राष्ट्र में इसरो के विभिन्न केंद्र अपने उद्देश्यों जैसे, पृथ्वी अवलोकन, नेविगेशन और संचार, इंटरनेट के लिए रॉकट, प्रक्षेपण वाहन एसएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी एलवीएम श्री, उपग्रह आईआरएस, इन्सेट, जी-सेट आदि की पूर्ति में लगे हुए हैं। अन्य वैश्विक अंतरिक्ष संगठन जैसे कि नासा, सीएनएसए, ईएसए और जेएक्सए भी इस क्षेत्र में पहले से मौजूद हैं। इसरो राष्ट्रीय समृद्धि और सुरक्षा की दिशा में सफलता की निशानी है।
कार्यक्रम की शुरूआत में संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. भरत राज सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर श्री वीबी सिंह, राष्ट्रीय प्रेजिडेंट (इलेक्ट), इनसी मित्तल, पूर्व अध्यक्ष, 50 से अधिक तकनीकी विद्वान व सचिव, विजय प्रताप सिँह आदि उपलब्ध थे l
#DrbharatrajsinghLucknow #Indiaonmoon #Institutionofengineerslucknow #Isroinspace Drbrsingh ISRO अंतरिक्ष क्षेत्र में इसरो इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) प्रो. डॉ. भरत राज सिंह 2024-11-30
Tags #DrbharatrajsinghLucknow #Indiaonmoon #Institutionofengineerslucknow #Isroinspace Drbrsingh ISRO अंतरिक्ष क्षेत्र में इसरो इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) प्रो. डॉ. भरत राज सिंह
Check Also
*डोनाल्ड ट्रम्प ने 47 वे राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ ली* *शपथ लेते ही ...