Home / Slider / “प्रत्येक स्वयं सेवक को त्याग, समर्पण एवं सेवा की भावना रखनी चाहिए”

“प्रत्येक स्वयं सेवक को त्याग, समर्पण एवं सेवा की भावना रखनी चाहिए”

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संख्या 5 एवं 10 के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन दिनांक 12 मार्च 2024, विज्ञान संकाय के गणित विभाग में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम मे गणित विभाग के प्रोo सत्य देव जी ने कहा कि एनएसएस का विचार प्रोo डीo एसo कोठारी द्वारा दिया गया था, जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र थे और समाज के उत्थान के लिए एनएसएस की स्थापना की। प्रोo सत्य देव ने स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा युवाओं को दिए संदेशों से कहा कि प्रत्येक स्वयं सेवक को अपने जीवन में त्याग, समर्पण एवं सेवा कि भावना रखनी चाहिए।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मतदाता जागरूकता के सन्दर्भ में दोनों इकाइयों के सभी स्वयंसेवकों (100) द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग चित्रांकन, स्लोगन, भाषण आदि के माध्यम से बड़े जोश के साथ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉo अवनीश कुo चतुर्वेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉo ज्ञानचंद सिंह यादव द्वारा किया गया।

Check Also

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी : रतिभान त्रिपाठी

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी  “””””””””” राजनीतिक रुतबेबाजी से अलहदा एक सरल और ...