Home / Slider / दस दिवसीय गणेशोत्सव का शनिवार को विधि-विधान से शुभारंभ

दस दिवसीय गणेशोत्सव का शनिवार को विधि-विधान से शुभारंभ

दस दिवसीय गणेशोत्सव का हुआ शुभारंभ

घरों और पंडालों में पूजन-अर्चन के साथ गणपति को लगाया मोदक का भोग

प्रयागराज।

दस दिवसीय गणेशोत्सव का शनिवार को विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। घरों और पंडालों में पूजन-अर्चन के साथ गणपति का पूजन-अर्चन को मोदक का भोग लगाया गया। पूजन से पूर्व पंडालों में गणेश की प्रतिमा प्रतिष्ठापित की।

पंडाल में विधि विधान से विराजे गजानन, लगे जयकारे

विधि विधान से हुई पूजा, लगया गया भोग, रातभर होते रहे भजन-कीर्तन

सिविल लाइंस का राजा फायर ब्रिगेड के निकट गणेश पूजा का हुआ शुभारंभ

महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल अलोपीबाग की ओर से से गणपति की स्थापना की गयी। कमेटी के अध्यक्ष प्राणेश देशपांडे, विकास केलकेर, राजेन्द्र गाखले ने पूजन- अर्चन कर गजानन को भोग लगाया। चौक गंगा दास मोहल्ले में भी आकाश टंडन और उनकी माता रीता टंडन ने अपने निवास स्थान पर भगवान गणेश की प्रतिमा शनिवार को स्थापित की।

पूजा अर्चना करने के बाद शाम को आरती का आयोजन किया जाएगा। आशीष पांडेय के संयोजन में बैहरना के राजा को विराजित कर पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की। सात दिवसीय यमुनापार विशाल सांस्कृतिक गणपति उत्सव का शुभारंभ मानस पार्क में नैनी में हुआ। पंडाल गणपित बप्पा के जयघोष से गूंज उठा।

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान गणेश जी की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण हो, ऐसी मंगलकामना है।

Check Also

जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई देश के मुख्य न्यायाधीश, आज लेंगे शपथ

जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होगें दिल्ली। बुधवार 14 मई को ...