गाय हमारी माता है

हिन्दू धर्म मे गाय को माता का स्थान दिया जाता हैं इसलिए गाय को काफी पवित्र माना जाता हैं, यह भी कहा जाता हैं हमारी हर गाय में 33 कोटि देवी-देवता विराजमान होते हैं। गौ माता को पूजनीय माना जाता हैं, कहा जाता हैं कि गाय माता की सेवा करने से काफी शुभ फल प्राप्त होता हैं और यह भी कहा जाता हैं कि गौ माता पूजा करने से देवी-देवताओं की पूजा करने के बराबर फल मिलता हैं। वैसे भी हमारे देश में गाय का महत्व वैदिक काल से रहा हैं और खुद भगवान श्रीकृष्ण जी भी गौ माता से काफी स्नेह रखते थे और उनकी सेवा करते थे।
गाय की सेवा से लाभ ही लाभ
गाय का दूध तो वैसे भी सबसे पौष्टिक आहार माना जाता हैं और गाय के दूध से बने उत्पाद जैसे घी, पनीर, दही सबसे शुद्ध होने के साथ शरीर के लिए काफी सेहतमंद भी माना जाता हैं। गाय का गोबर, गौ मूत्र भी काफी लाभकारी माने जाते हैं। वैज्ञानिक रूप से भी यह कहा जाता हैं कि गौ मूत्र को पीने से कई गंभीर बीमारियों का इलाज हो जाता हैं और गाय के गोबर के सूखे उपले बनाकर उसको जलाने से निकलने वाले धुँए से हवा में मौजूद के विषैली कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं।
ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो अगर किसी व्यक्ति के मंगल ग्रह में दोष हो या सूर्य ग्रह में दोष हो तो ऐसे में गौ माता को गुड़ खिलाना चाहिए। वहीं अगर कोई चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह मजबूत करना चाहता हैं तो उन्हें गौ माता को रोटी खिलानी चाहिए। वैसे भी कहा जाता हैं कि हर दिन सुबह जब भी घर मे रोटी बने तो पहली रोटी गाय के लिए बनानी चाहिए और आम तौर पर हर घर में ऐसा होता भी है।
गाय, रोटी और गुड़ का चमत्का
जब भी घर में गाय के लिए रोटी बने तो रोटी बनने के बाद उस पर थोड़ा सा गुड़ रख दें, उसके बाद गाय को रोटी अपने हाथों से खिलाएं। गाय को रोटी खिलाने के बाद गाय पर हाथ फेरिये और फिर एक मंत्र का उच्चारण कीजिये, वो मंत्र हैं:-
ॐ सर्वदेवमये देवी लोकानां शुभनंदिनी|
मातमर्माभिषितं सफलं कुरु नंदिनि||
इस मंत्र के उच्चारण के बाद गौ माता को नमन कीजिये और मन मे अपनी मनोकामना कहिए, ऐसा करने से आपकी मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती हैं और साथ मे ही आपको समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता हैं। यह आजमाया हुआ नुस्खा है। इससे नव ग्रह भी आप पर प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा आप को जब भी अवसर मिले तो गौ माता की सेवा अवश्य करें। यह संकल्प करें और अगर सम्भव हो तो महीने में एक बार गौशाला अवश्य जाएं और वहा जाकर गाय को हरा चारा भी खिलाएं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World