“मानस” की सौगात राज्यपाल को
डॉ दिलीप अग्निहोत्री
लखनऊ।
राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने अपने जन्मदिन भक्तिमय रहा। वह प्रातः लखनऊ के संकट मोचन मंदिर गई। यह सामान्य जन की भांति उन्होंने पंक्ति में लग कर प्रभु का दर्शन पूजन किया।
इसके बाद राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनको जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। यहां भी माहौल भक्तिमय था। योगी ने उन्हें श्री राम चरित मानस की प्रति भेंट की। यह जन्मदिन की विलक्षण भेंट थी। राज्यपाल ने भी गरीब बच्चों को सामग्री भेंट कर अपना जन्मदिन मनाया।आनन्दी बेन पटेल को राम चरित मानस में विशेष श्रद्धा है। कुछ दिन पहले वह मॉरीशस गई थी। यहां प्रवासी घाट पर उन्होंने श्री राम चरित मानस की चर्चा की थी।
उन्होंने बताया कि भारत से पूर्वज लोग इसी महान ग्रन्थ की प्रति लेकर आये थे। शायद इसी की प्रेरणा थी कि सदियों बाद भी यहां भारतीय संस्कृति जीवंत है। यहां नियमित रूप से रामलीला होती है। इसके पहले अयोध्या दीपोत्सव में योगी आदित्यनाथ ने उनकी श्री राम जी को प्रतिमा भेंट की थी। वैसे भी आनन्दी बेन पटेल ने शुरू में कहा था कि उनको केवल पुस्तके या खाद्य सामग्री ही भेंट में दी जाए। इस सामग्री को गरीब बच्चों में बांट देती है। लंबे समय से वह ऐसा ही करती रही है।
इसके अलावा राज्यपाल ने यहां राजकीय पाश्चात्य देख-रेख संगठन बालिका मोतीनगर जाकर वहां की बालिकाओं के लिए तीन सौ चौबीस लीटर का एक फ्रिज, एलईडी टीवी एवं दो गीजर भेंट किए। इसके अलावा उन्होंने लीलावती मुंशी निराश्रित बालगृह, मोतीनगर में वहां के बच्चों के लिए दस दस रजाई, गद्दा एवं तकिया तथा तीस पीस चादर एवं एक लोहे की आलमारी भेंट की। राज्यपाल की उपस्थिति में ही डेविड एहतेशाम दम्पति ने दस माह के निराश्रित बच्चे को गोद लिया। राज्यपाल ने राजभवन प्रांगण में स्थित कूड़े घर की सफाई कराकर वहां चन्दन का पौधा रोपित कर पचास पेड़ों चन्दन बाड़ी की स्थापना की। उन्होंने राज्यपाल ने राजभवन में ही स्वास्थ्य कैम्प का उद्घाटन किया, जिसमें राजभवन के करीब तीन सौ कर्मिकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। राजभवन के बच्चों ने गांधी सभागार में उनके सम्मान में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।