
यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का भाई जुआ खेलते-खिलवाते पकड़ा गया
फड़ से 1.80 लाख रुपए नगद, मोबाइल, तमंचा, कारतूस व बम बरामद
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी का भाई कृष्ण गोपाल गुप्ता उर्फ बच्चा सहित 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है।जुआ पुलिस ने इनके पास से 1.80 लाख रुपए नगद, मोबाइल, तमंचा, कारतूस व बम बरामद किया। ये लोग मिनिस्टर के भाई बच्चा गुप्ता के घर में ही जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी के बाद इन सभी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से एक लाख 89 हजार 100 रुपये कैश, 15 मोबाइल, एक तमंचा और नौ देसी बम भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में बच्चा गुप्ता (कैबिनेट मंत्री का भाई), रंजीत कुमार सोनकर, जितेंद्र कुमार सोनकर, अबुकैश, रोहन कुमार साहू, विजय कुमार शुक्ला, शिव कुमार केसरवानी, संजीव कुमार, मोहम्मद कासिम, सतीश कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार केसरवानी, मोहित केसरवानी और अरुण कुमार शामिल हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश श्रीवास्तव ने बताया- क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कृष्ण गोपाल गुप्ता कोतवाली इलाके के बहादुरगंज में स्थित अपने घर पर जुआ खेल रहा हैं। पुलिस की कार्रवाई में वहां से कृष्ण गोपाल समेत 12 लोग पकड़े गए।
कृष्ण गोपाल गुप्ता पर इससे पहले भी धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।सीओ (बैरहना) रत्नेश सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए बुधवार सूचना मिली थी कि बहादुरगंज में बच्चा गुप्ता के मकान के अंदर बहुत सारे लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर तुरंत स्वाट टीम प्रभारी द्वारा उन्हें अवगत कराया गया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई छापेमारी के दौरान इन लोगों को पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से मंत्री के भाई के संरक्षण में जुआ खेला जा रहा था। हालांकि पुलिस खुलकर इस मामले में मंत्री का नाम लेने से कतरा रही है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World