
यूपी में बन रहा वैक्सीनेशन का रिकार्ड, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ फिसड्डी
वैक्सीनेशन में फिसड्डी साबित हुए राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़
सीएम योगी के आक्रामक वैक्सीनेशन की रणनीति देख यूपी छोड़ भागा कोरोना
– करोड़ों की संख्या में डोज मिलने के बाद भी राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ आधी से भी कम आबादी को दे पाए टीका कवर
– यूपी में 2 करोड़ से अधिक लोगों का हो चुका टीकाकरण, अगस्त तक 10 करोड़ की आबादी को वैक्सीनेशन का लक्ष्य, सरकार ने बनाया फुलप्रूफ प्लान
लखनऊ।
कोरोना महामारी से निपटने के लिये वैक्सीनेशन की दौड़ में यूपी ने राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ को चारों खाने चित कर दिया है। सभी आयु वर्गों का टीकाकरण कराने में जहां योगी सरकार ने रोज नई उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ सरकार इसमें फिसड्डी साबित हुई हैं। इन तीनों राज्यों में वैक्सीनेशन की स्पीड इनती धीमी है कि करोड़ों की संख्या में डोज मिलने के बाद भी आधी से कम आबादी को ही टीका लगाया गया है।
राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ राज्यों के मुकाबले 24 करोड़ की आबादी वाले सबसे बड़े राज्य यूपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आक्रामक टीकाकरण अभियान से बीमारी को नियंत्रित कर लिया है। अगस्त तक 10 करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य हासिल करने के लिये योगी सरकार ने फुलप्रूफ प्लान बनाया है। जिसको अमल में लाने के लिये अधिकारी पूरी ताकत से जुट गये हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में महामारी के प्रकोप का मुकाबला करने के लिए बनाई गई रणनीति की दुनिया ने तरीफ की है। आंकड़ों के मुताबिक यूपी ने कोविड 19 के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया है। यूपी में कोरोना से बचाव के लिए शुरू किये गये वृहद अभियान में अब तक प्रदेश में 02 करोड़ 08 लाख से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। इस माह एक करोड़ डोज वैक्सीन लगाने का है। 18 से 44 वर्ष तक के आयु वर्ग में भी 30 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि 6.89 करोड़ की आबादी वाले राजस्थान को बीते तीने महीनों में 1.57 करोड़ डोज मिले लेकिन वो अपने यहां 57 लाख लोगों का ही टीकाकरण करा पाया है। टीकाकरण अभियान में शिथिलता बरतने वाले राज्यों में शामिल पंजाब की आबादी मात्र 2.77 करोड़ है। इसके बावजूद यहां की सरकार आठ लाख लोगों को ही बीमारी से बचाव के लिये सुरक्षा कवर दे पाई है। छत्तीसगढ़ राज्य की आबादी तो पंजाब और राजस्थान से भी काफी कम है। यहां 2.55 करोड़ लोग बसते हैं। इसके बावजूद टीकाकरण की स्पीड यहां इतनी धीमी है कि तीन महीनों में 11 लाख लोगों को ही डोज दी जा सकी है। केन्द्र सरकार ने इस राज्य को 42 लाख डोज तीन महीने में दिये हैं।
यूपी ने टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिये प्रदेश में 18 से 44 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए 5000 सेंटर, 12 साल से कम उम्र के अभिभावकों के लिए बनाए 200 बूथ और 45 की आयु से ऊपर के लोगों के लिए 3000 सेन्टर बनाये हैं। महिलाओं के लिये भी यूपी सरकार ने पिंक बूथ बनाए है जहां केवल महिलाओं को वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश
आबादी- 24 करोड़
वैक्सीनेशन – 02 करोड़ 08 लाख से अधिक डोज लगाए
इस माह- एक करोड़ डोज वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
18 से 44 वर्ष तक के आयु वर्ग: 30 लाख से अधिक लोगों को लगाए जा चुके टीके
राजस्थान
आबादी – 6.89 करोड़
वैक्सीनेशन-57 लाख लोगों को दिया सुरक्षा कवर
तीन महीनों में डोज मिले-1.57 करोड़
पंजाब
आबादी – 2.77 करोड़
वैक्सीनेशन- 08 लाख लोगों को दिया सुरक्षा कवर
तीन महीने में मिले डोज- 21 लाख
छत्तीसगढ़
आबादी- 2.55 करोड़
वैक्सीनेशन- 11 लाख लोगों को दिया सुरक्षा कवर
तीन महीने में मिले डोज- 42 लाख
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World