Home / Slider / वाराणसीः डीजीसी क्रिमिनल की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता का जन्मदिन समारोह

वाराणसीः डीजीसी क्रिमिनल की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता का जन्मदिन समारोह

वाराणसीः डीजीसी क्रिमिनल की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता का जन्मदिन समारोह

वाराणसी।

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शनिवार को जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) आलोक चन्द्र शुक्ला के कार्यालय में वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता रोहित मौर्य का जन्मदिन समारोह काफी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान श्री मौर्य के दीर्घायु होने व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। साथ ही उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनकी उपलब्धियों का बखान किया गया। इस समारोह के दौरान बड़ी संख्या में अन्य अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही।

इस खास उत्सव पर डीजीसी क्रिमिनल आलोक चन्द्र शुक्ला ने अपने संबोधन में वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता रोहित मौर्य के अभियोजन से जुड़े कार्यों की प्रशंसा की, और उनके अब तक की उपलब्धियों से अपने अधीनस्थों और अन्य अधिवक्ताओं को अवगत कराया। साथ ही उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जेडी प्रासिक्यूसन व अपर मुनीब सिंह चौहान व वन्दना श्रीवास्तव के साथ ही अपर्णा पाठक, विनय कुमार, एसपीपी कमलेश यादव, प्रमथेश पाण्डेय, ओमकारनाथ तिवारी, मनोज कुमार आदि शासकीय अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता रोहित मौर्य को माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...