Home / Slider / वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं नवसंवत्सर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं नवसंवत्सर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया

न्याय नगर भाग दक्षिण शाखा में आयोजित हुआ नवसंवत्सर कार्यक्रम

प्रयागराज।

हिंदू नव वर्ष और चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से गुरुवार को वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं नवसंवत्सर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

न्याय नगर भाग दक्षिण शाखा में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन और सेवा भाव के साथ आद्य सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार को नमन किया।

मुख्य वक्ता भाग संघचालक डॉ. गोपाल अग्निहोत्री ने चैत्र प्रतिपदा के बहुआयामी महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह तिथि केवल कैलेंडर का बदलाव नहीं, बल्कि प्रकृति में एक विशेष ऊर्जा के संचार का दिन है। इसी दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था, जिन्होंने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का संकल्प लिया था।

इस अवसर पर नगर संघचालक उदय तिवारी, नगर कार्यवाह न्याय नगर भाग दक्षिण प्रयागराज श्याम नारायन, वी के गुप्ता, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

Check Also

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी : रतिभान त्रिपाठी

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी  “””””””””” राजनीतिक रुतबेबाजी से अलहदा एक सरल और ...