
कोरोना वायरस के कारण देश में दहशत का माहौल है। बॉलीवुड सेलेब्स ने घर से निकलना बंद कर दिया है और वे घर पर ही टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा हाल ही में लंदन से भारत लौटे हैं। इसके बाद से दोनों सेल्फ क्वारंटाइन में हैं। अब सोनम कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सास से दूर से बात करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि सोनम अपने घर की बालकनी के पास दिख रही हैं और उनकी सास प्रिया आहूजा घर के नीचे खड़ी हैं। दोनों आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों क्या बातें कर रहे हैं ये वीडियो से पता नहीं चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण सोनम लंदन से लौटने के बाद सोशल डिस्टेंस मेंटेन कर रही हैं। इसलिए वह अपनी सास से दूर से बात करना सही समझ रही हैं।
बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर पति आनंद के साथ लंदन से भारत वापस आई हैं। उन्होंने ट्विटर भारत पहुंचते ही देश में कोरोना को लेकर सरकार की बेहतरीन व्यवस्था की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हाइजीन सबसे कारगार और अच्छा तरीका है। उन्होंने लोगों को लगातार हाथों को धोने के साथ ही भीड़ से दूर रहने के हिदायत दी थी।
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे पिछली फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने दुलकर सलमान के अपोजिट काम किया था। इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म की कहानी जोया सोलंकी पर आधारित थी, जिसे भारतीय क्रिकेट टीम अपने लिए काफी लकी मानती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World