
माध्यम संस्थान (रंगमंडल), प्रयागराज द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार को नुक्कड़ नाटक “वोट की कीमत” का प्रभावशाली मंचन इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में किया गया । नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन सामान्य को मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया । उन्हें बताया गया कि उनके हर वोट की क्या कीमत है, उनके एक वोट ना देने से इस प्रकार गलत व्यक्ति चुनाव जीत जाता है । उन्हें यह भी संदेश दिया गया कि मतदान उनका अधिकार नहीं उनका कर्तव्य भी है, साथ ही दिव्यांग व दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए प्रशासन की ओर से प्रदान की गई सुविधाओं के बारे में भी बखूबी दर्शाया गया ।
नाटक काआलेख व निर्देशन – विनय श्रीवास्तव तथा परिकल्पना व संयोजन – डॉ अशोक कुमार शुक्ल ने किया । कलाकारों में राजेश कुमार, पूजा कुशवाहा, अरुण, कौशल कुमार और विपिन कुमार ने अभिनय किया जबकि ढोलक पर राम अभिलाष रहे । जागरूकता कार्यक्रम के तहत संस्थान की ओर से मतदान गीत, मतदान जागरूकता रैली व हस्ताक्षर अभियान भी नगर के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया । कार्यक्रम में अंशु श्रीवास्तव, रिभु श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार प्रजापति, ओम श्रीवास्तव, राहुल बरन ने विभिन्न सहयोग किया ।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World