Home / Slider / केन्द्रीय विद्यालय, आई० आई० आई० टी, झलवा, प्रयागराज, द्वारा भारतीय ज्ञान प्रणाली, भाषा, कला एवं संस्कृति पर वेबिनार

केन्द्रीय विद्यालय, आई० आई० आई० टी, झलवा, प्रयागराज, द्वारा भारतीय ज्ञान प्रणाली, भाषा, कला एवं संस्कृति पर वेबिनार

नई शिक्षा नीति छात्रों को संस्कारवान बनाने एवं राष्ट्रगौरव बोध उत्पन्न करने की एक पहल है – विजेयेश पाण्डेय

प्रयागराज।

केन्द्रीय विद्यालय, आई० आई० आई० टी, झलवा, प्रयागराज, द्वारा आयोजित वेबिनार का विषय-भारतीय ज्ञान प्रणाली, भाषा, कला एवं संस्कृति पर बोलते हुए विद्यालय के प्राचार्य, विजेयेश पाण्डेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति का छात्रों को संस्कारवान बनाने एवं राष्ट्र गौरव बोध उत्पन्न करने की एक पहल है । भारत की कला और संस्कृति को भारत के बच्चे जानें उस पर गर्व महसूस करें, नैतिक मूल्यों और भारतीय दर्शन को समझें, ऐसी शिक्षा व्यवस्था का बहुत दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।

कार्यक्रम की संयोजिका डा० नीलिमा मिश्रा ने कहा कि भारत की संस्कृति, सभ्यता, इतिहास, विज्ञान, कला, को जानकर ही हम नव भारत का निर्माण करने में सक्षम होंगे।अर्चना जायसवाल, के० के० यादव, आनन्दिनी दीक्षित ने अपने विचार रखे।

वेबिनार में विद्यालय की समस्त कक्षाओं के बच्चों एवं अध्यापकों ने उत्साह के साथ सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में पी० जी० टी० जीव- विज्ञान, देवपाल ने किया ।

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...