
Senior journalist Sneh Madhur
कौन है असली पत्रकार?
जागेंद्र हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। इन सवालों में एक सवाल खुद पत्रकारों के बीच तैर रहा है कि जागेंद्र को पत्रकार माना जायेगा..। यह सही है कि हर भड़ांस निकालने वाला व्यक्ति पत्रकार नहीं हो सकता है। किसी अखबार का ठप्पा न लगा होने भर से क्या कोई पत्रकार नहीं हो सकता है….क्या जब तक डीएवीपी से मान्यता.प्राप्त या सरकार से सूचीबद्ध या फिर आरएनआई से पंजीकृत पत्र से जुड़ा व्यक्ति न हो तो वह पत्रकार नहीं हो सकता है…? ये सब एजेैंसियां तो पत्रों का पंजीकृत करती हैं न कि पत्रकारों को….क्या देश में पत्रकारों को पंजीकृत करने वाली कोई संस्था है…? क्या बिना लिखे-पढ़े कोई पत्रकार नहीं कहला सकता है…? क्या सूचना विभाग से मान्यता प्राप्त व्यक्ति ही पत्रकार माना जायेगा…? क्या सूचना विभाग जिस व्यक्ति को पत्रकार घोषित करता है तो फिर उसके वेतन, उसकी प्रोन्नति, सेवानिवृत्ति या नौकरी से निकाले जाने पर उसके हितों की रक्षा करता है या उसके देयों का भुगतान कराता है…? क्या सूचना विभाग यह सुनिश्चित करता है कि जिन व्यक्तियों को पत्रकार के रूप में में मान्यता प्रदान कर रहा है, उसके संस्थान में श्रम कानून लागू है…? क्या सूचना विभाग ने मान्ताप्राप्त पत्रकारों को दी जाने वाली सुविधाओं की कोई नियमावली बनायी है…? अगर सूचना विभाग में पंजीकृत पत्रकार ही असली पत्रकार हैं तो वे कौन लोग हैं जो बाकायदा समाचार पत्रों में लिखते हैं,,,बाकायदा लिखे जा रहे हैं …जो कलक्टरों -मंत्रियों और मुख्यमंत्री तक की प्रेस कांफ्रेंसों में पत्रकार के रूप में सूचनाधिकारियों द्वारा ले जाये जाते हैं…अखबरों में उनके नाम भी छप रहे हैं..? एेसे लाखों लोगों को सरकार क्या मानती हैं.. उन्हें क्या सुविधाएं देती है—सरकारों का यह दोहरा मानदंड क्यों….? क्यों सरकार किसी पत्रकार के मरने पर बीस-बीस लाख रुपये देती है और किसी पत्रकार के मरने पर एक फूटी कौड़ी भी नहीं…?
साथियों, पत्रकार संगठनों का इसीलिए अंत हो गया कि राजनीतिज्ञों की तरह नेतागिरी करने के अलावा हाशिये पर डाल दिये गये पत्रकारों के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। सिर्फ कार्यक्रम आयोजित किये, मंत्रियों को फूल-मालाएं पहनायी, विज्ञापन लेकर स्मारिका निकाली, कुछ खास लोगों के लिए भ्रमण कार्यक्रम बनाया, कुछ और भी आनंद लिये और बाकी लोग दर्शक दीर्घा में बैठकर अपने को ठगा सा महसूस करते ही रह गये।
अब पत्रकारिता कागज के पन्नों से बाहर निकल आयी है। डिजिटल हो गयी है। सोीशल मीडिया ने लाखों पत्रकार पैदा कर दिये हैं। पांच सौ कापी के सरकुलेशन वाले पेपर का पत्रकार भले ही अफसरों के सामने सीना तान कर घूमता हो लेकिन फेसबुक और पोर्टल ने खबरों और विचारों को करोड़ों लोगों तक पंहुचाने का काम शुरू कर दिया है। यूपी सरकार तो अभी तक अपनी पोर्टल नीति नहीं बना पायी है लेकिन जागेंद्र की शहादत ने एक तरह से सरकार को मुंह चिढ़ा दिया है क्योंकि जिस जागेंद्र को शाहजंहापुर का एसपी-डीएम या मंत्री विधायक सम्मान नहीं दे पाये, उसकी चर्चा आज पूरे विश्व में हो रही है…जागेंद्र ने एक तरह से फेसबुक की पत्रकारिता को मान्यता दिला ही दी।…
…आखिर जागेंद्र ने ऐसा क्या लिख दिया था कि उसको नृशंसतापूर्वक मारने की मजबूरी आन पड़ी…और सरकार को कहना पड़ रहा है कि बिना जांच किये कोई मंत्री नहीं हटाया जायेगा…अरे, जांच करने से किसने रोका है…कर लो जी भर जांच और जांच के बाद ही बताना कि जागेंद्र क्यों मारा गया ..लेकिन यह तो बता दो मेरे सरकार कि जांच कितने दिन में पूरी होगी…..। कहीं एेसा तो नहीं कि जांच पूरी होने तक आपको अपने आस-पास कई और जागेंद्र मंडराते नजर आने लगे…?
Sneh Madhur
शाहजहांपुर के जागेंद्र सिंह की वीभत्स हत्या ने सबको इसलिए नहीं चौंका दिया है कि उत्तरप्रदेश में हत्या की यह पहली घटना है, इस तरह की घटनाएं आम हैं। असल में देखा जाये तो सरकार के मंत्री के निर्देश पर पुलिसवालों द्वारा किसी पत्रकार की इस तरह से की गयी हत्या की यह पहली घटना है। आम तौर पत्रकारों पर गुंडे हमला करते हैं और पुलिस पर मूकदशर्क रहने और गुंडों के खिलाफ कारर्वाई न करने के आऱोप लगते रहे हैं। यह पहला मौका है जिसमें वदीर्धारी पुलिसकमिर्यों ने घर में घुसकर गुंडों की तरह किरासिन डालकर जागेंद्र को जलाने की हिमाकत की। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना को लेकर पुलिस व मंत्री राममूर्ति पर जो आरोप लग रहे हैं उन पर कोई संदेह इसलिए नहीं कर सकता है क्योंकि मृत्यपूर्व बयान में उनका उल्लेख है। मृत्यपूर्व बयान को सर्वोच्च न्यायालय तक मान्यता देता है। काफी शोर-शराबे के बाद जब पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाता है तो इससे भी घटना में उनकी संलिप्तता की पुष्टि होती है।
सवाल यह नहीं है कि अखिलेश यादव की सरकार के मंत्री राममूर्ति को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाये या नहीं क्योंकि यह तो मुख्यमंत्री और उनकी सरकार चलाने में मदद करने वाली चौकड़ी के ऊपर है कि वह इस घटना को कितनी गंभीरता से लेते हैं। अब अगर मुख्यमंत्री या उनके घर के बड़े-बूढ़े अपने मंत्री राममूर्ति द्वारा किये गये कृत्य से खुश हैं तो वह उनको मंत्रिमंडल के क्यों बर्खास्त करेंगे..। युवा और जोशीले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अगर संवेदनशील और कानून पसंद व्यक्ति हैं और प्रदेश में कानून का राज्य चाहते हैं तो इस मुद्दे पर उनकी खामोशी यह साबित करती है कि वे कितने मजबूर हैं। अगर नहीं तो कम से कम कोई प्रतिक्रिया तो दे ही सकते थे। इसे पत्रकार की हत्या न भी माना जाये तो कम से कम एक व्यक्ति की पुलिसवालों द्वारा की की नयी नृशंस हत्या की घटना तो है ही। इसे पत्रकार की हत्या न मानी जाये तो अभिव्यक्ति की आजादी के ऊपर तो हमला है ही। एक तरफ अखिलेश यादव सोशल मीडिया के जरिये जनता से सीधे जुड़ने की कवायद कर रहे हैं और दूसरी तरफ सोशल मीडिया में सक्रिय लोगों की उनकी ही सरकार के नुमाइंदे हत्या करा रहे हैं।
जागेंद्र सिंह को भले ही पूर्ण पत्रकार सरकार न माने, भले ही उनकी पुलिस जागेंद्र को गुस्सैल करार दे, लेकिन किसी मंत्री द्वारा प्रदेश के एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या तो है ही। चर्चा इस पर भी चल रही है कि जागेंद्र पर कई मुकदमे भी थे तो क्या उनमें एेसी धाराएं भी थीं जिनमें पुलिस को घर में घुसकर जलाकर मार डालने का अधिकार मिल जाता है..सवाल तो यह भी है कि मंत्री क्यों जागेंद्र से इतने खफा थे कि उसकी जान तक लेने को उतारू हो गये थे..।
प्रो. रामगोपाल अपने मंत्री को क्लीन चिट दे देंते हैं और कहते हैं कि एफआईआर दर्ज होने से कोई अपराधी नहीं हो जाता..बात सही है तो क्या प्रदेश में वे लोग गिरफ्तार नहीं होते जिनपर मुकदमे दर्ज किये जाते हैं..। एसपी बोलते हैं कि जांच किये बिना तथ्यों का पता नहीं चल सकता है। डीआईजी यह नहीं बता पाते कि जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी…आयेगी भी कि नहीं..। अफसरों के बयान यह साबित करने के लिए काफी हैं कि जिस केस में मृत्यपूर्व बयान उपलब्ध हो, उस केस तक को सुलझाना यूपी सरकार के वश की बात नहीं है।
यह घटना और अफसरों तथा सरकार का वैया कोई नयी चीज नहीं है, बल्कि यह इस सरकार की डीएनए का प्रमाण है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह अपनी मोबाइल की कालर ट्यून की तरह नये जोश का परिचय दें और एक नयी इबारत लिखें… इस सरकार के पांच वर्ष पूरे होने के बाद कभी उन्हें अपने दम पर भी सरकार चलाने का मौका मिल सकता है..तब यही जोश काम आयेगा..।
Sneh Madhur
15/17 June 2015 wrote on FB
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World