Home / Slider / हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज: Women and Skill Development: Road to empowerment- Mission Shakti

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज: Women and Skill Development: Road to empowerment- Mission Shakti

मुख्य अतिथि श्री शैलेश कुमार पांडे आईपीएस, एसएसपी प्रयागराज द्वारा पौधारोपण किया गया

प्रयागराज।

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आज 25. 11. 2022 को यातायात माह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना और उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान मे एक दिवसीय सेमिनार और कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि श्री शैलेश कुमार पांडे, IPS, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने कार्यशाला के तीनों विषय साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और मिशन शक्ति को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। यातायात नियमों का पालन हमारे जीवन की सुरक्षा के लिए है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में टेक्नोलॉजी जितना हमारे लिए लाभकारी है उतनी ही इसका प्रयोग साइबर अपराध और धोखाधड़ी में भी है। टेक्नोलॉजी के प्रयोग के दौरान यदि हम जागरूक और सतर्क हैं, तो हम विभिन्न प्रकार के नुकसान से बच सकते हैं, और आज के युवा टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करके अपराध की ओर जा रहे हैं। उनकी प्रतिभा को हमें सकारात्मक दिशा में ले जाने और देश की प्रगति में प्रयोग करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन है। समाज में होने वाले किसी भी गलत काम को हमें बढ़ावा नहीं देना है, क्योंकि अपराध और पीड़ित दोनों ही समाज के ही व्यक्ति होते हैं। सशक्त होने के लिए शिक्षित होना जरूरी है, शिक्षित होने पर हम अपने अधिकारों को जानेंगे। स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनना चाहिए किसी भी परिस्थिति में किसी पर निर्भर नहीं होना चाहिए कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है हर काम को करने की काबिलियत होनी चाहिए। आर्थिक आत्मनिर्भरता सम्मान भी दिलाता है। सड़क सुरक्षा के लिए उन्होंने कहा कि एक बड़ी संख्या में 130 लाख लोगों को हम एक्सीडेंट में रोज होते हैं जिन में युवाओं की संख्या अधिक होती है जो अपने घर और राष्ट्र की धरोहर है। हमें यह तय करना है कि हम आज से यातायात के नियमों का पालन करेंगे अपने करीबी लोगों को पिता, पति एवं भाई को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन से प्रेम करे। नियमों का पालन करें तो इस प्रकार के समस्याएं स्वयं ही समाप्त हो जाएं।

अध्यक्षीय भाषण में श्री फरहानुल्लाह, असिस्टेंट मैनेजर एचजीडीसी ने कहा कि यह कार्यक्रम यातायात माह में जागरूकता फैलाने के लिए है, और उस में पुलिस की भूमिका को बताने के लिए है। हम लोग पुलिस को नकारात्मक रूप से लेते हैं, जबकि पुलिस हमारी भलाई और सुरक्षा के लिए है। हम सतर्क और जागरूक रहेंगे तो आर्थिक नुकसान एवं जीवन के नुकसान से बच सकेंगे।

मुख्य अतिथि श्री राकेश सिंह आईजी अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। उनकी ओर से कार्यक्रम अधिकारी, श्री लवलेश कुमार सिंह जी ने प्रतिनिधित्व किया।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ यूसुफा नफीस ने अतिथियों का स्वागत किया। मैनेजर श्रीमती तज़ीन एहसानुल्लाह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीष दिया। अधिकतम अंक पाने वाली महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया। अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को भी प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सबीहा आज़मी द्वारा किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला में छात्राओं द्वारा साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं नारी शक्ति पर पोस्टर एवं रंगोली बनाई गई।

प्रथम सत्र में Cyber Security: Fight the Phish” पर पहली कार्यशाला श्री जयप्रकाश सिंह, साइबर थाना इंचार्ज प्रयागराज ने चलाई। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी, उन्होंने कहा कि हमें अपने खाते की जानकारी किसी को ना दें, एटीएम कार्ड को बदलने और एटीएम कार्ड की क्लोनिंग से संबंधित जानकारी दी। ऑनलाइन पैसे के लेनदेन में होने वाले फ्रॉड की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

साइबर सिक्योरिटी की जानकारी देते हुए श्री जय प्रकाश सिंह साइबर थाना इंचार्ज प्रयागराज

मिशन शक्ति पर महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण से संबंधित सेमिनार सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पूनम सिंह द्वारा आयोजित किया गया। “Women and Skill Development: Road to empowerment- Mission Shakti” पर उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त एवं सुरक्षित बनाना है, साथ ही उन्होंने कहां की हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। हमें अपने साथ होने वाली किसी भी प्रकार की घटना के लिए पुलिस की सहायता लेने में घबराना नहीं चाहिए, चाहे वह घरेलू हिंसा से जुड़ी हो या छेड़खानी से जुड़ी हुई । अगर आपको कभी भी यह महसूस होता है कि हम असुरक्षित हैं तो फौरन पुलिस के पास जाएं, संपर्क करें। इसके लिए हमें पीछे नहीं हटना है।

पूनम शुक्ला एसओ द्वारा नारी शक्ति पर व्याख्यान दिया गया

महिला सुरक्षा से संबंधित नंबर 1090 कैसे प्रयोग करना और प्रयोग करनें मे घबराहट समाप्त हो, अपने अधिकार के लिए खड़े हो, जब यह जज़्बा हमारे अंदर आ जाए तभी हमारे इस कार्यशाला का उद्देश्य सार्थक होगा।

श्री पवन पांडे ट्रैफिक इंचार्ज द्वारा यातायात नियमों से संबंधित जानकारी दी गई

तीसरी कार्यशाला ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री पवन पांडे जी द्वारा चलाई गई जिन्होंने “Traffic Problems and Solutions” पर महत्वपूर्ण जानकारी दी उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हम सब लोगों को जानकारी हर चीज की होती है परंतु समस्या उसके पालन में है। यातायात से संबंधित, सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी सभी के पास है परंतु हम उसके पालन करने में कोताही करते हैं। मानव जीवन बहुमूल्य है। हर एक व्यक्ति का अपना महत्व है। उसको सुरक्षित और संरक्षित रखना सभी का उद्देश्य है। छोटी सी लापरवाही हमारे जीवन को खतरे में डाल देती है, इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य इस तरह की कार्यशाला चलाकर लोगों में जागरूकता फैलाना है। आप सभी लोग सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का दृढ़ता पूर्वक पालन करें और दूसरों को भी पालन करने के लिए प्रेरित करें साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित चिन्ह दिखाएं और नारे लगवाए।

कार्यशाला का संचालन डॉ शबनम आरा,डॉ गुलशन अख्तर, डॉ इरम फरीद उस्मानी एवं श्रीमती शर्मीन फात्मा ने किया।

Check Also

माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित

बार के माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के माघमेला शिविर का ...