Home / Slider / लोकरंजन प्रकाशन की ओर से लेखकों को किया गया सम्मानित

लोकरंजन प्रकाशन की ओर से लेखकों को किया गया सम्मानित

साहित्य और तकनीकी के समन्वय से समाज को मिल सकती है नई दिशा: डॉ सिंह

लोकरंजन प्रकाशन की ओर से सिविल लाइंस स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में लेखकों को उनकी पुस्तकों की विमोचन के साथ किया गया सम्मानित

प्रयागराज।

लोकरंजन प्रकाशन की ओर से रविवार को प्रयागराज के  सिविल लाइन स्थित होटल ऑर्चर्ड वन में आयोजित सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन में उपस्थित ग्वालियर भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ एसएन सिंह ने कहा कि साहित्य और तकनीकी के संबंध में से समाज को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि साहित्य जहां समाज को नई दिशा दे सकता है वही तकनीकी के उपयोग से समाज की स्थिति को बदला जा सकता इन दोनों का संबंध है समाज की भलाई के लिए लोगों को करने की जरूरत है।

ट्रिपल आईटी के रजिस्ट्रार डॉ सतीश कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को अपने घरों में भी बाकी चीजों की तरह एक पुस्तकालय का कोना भी रखना चाहिए। इससे घरों में भी सृजनात्मकता का बढ़ेगी।

रंगमंच के निर्देशक और अभिनेता डॉ अशोक शुक्ला ने कहा कि आजकल अच्छे नाटकों की कमी है। लेखकों को इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है ताकि रंगमंच कर्मियों को भी अपने अभिनय को दिखाने के लिए बेहतर नाटक मिल सके।

प्रेम चंद्र पांडेय ने कहा था बच्चों को गिफ्ट में पुस्तके भी भेंट करनी चाहिए जिससे बच्चों के मन में किताबें पढ़ने की भावना जागृत हो। कार्यक्रम में रंजन पांडे के उपन्यास पार्क की वह शाम, डॉ शिवानी चंद्रा की पुस्तक मिडल रोड और डॉक्टर अनुपम वर्मा की पुस्तक महिला सशक्तिकरण का विमोचन किया गया।

Ramdhani Dwivedi Journalist

रामधनी द्विवेदी

इसके साथ ही लोकरंजन प्रकाशन से जुड़े लेखकों रामधनी द्विवेदी, डॉ शिवानी चंद्र, उमा सहाय, अंजनी कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद शुक्ल डॉ अनुपम मौर्य, रूपा सिंह, उमेश श्रीवास्तव और कांति पांडे को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन रंजन पाण्डेय ने किया।

इस मौके पर प्रियम पांडे, पूनम पांडे, विभा सिंह, स्वाति सिंह , राजश्री, मधुश्री, अखिलेश तिवारी, राहुल, देवेंद्र राकेश, पूर्णिमा, डॉ दीपा, सुधाकर, आश्विन पांडेय, शैलेंद्र यादव, रामदेव मिश्र, हर्षित, अनुराधा, अर्पित आदि मौजूद रहे।

Check Also

ऑडिट सप्ताह–2025 के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन

प्रयागराज। 21-11-2025 को ऑडिट सप्ताह–2025 के अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार, महालेखाकार के मार्गदर्शन में ...