Home / Slider / राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का योग जागरूकता का अभियान

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का योग जागरूकता का अभियान

संघ का योग जागरूकता का अभियान

लखनऊ.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरब भाग के कार्यकर्ता ने योग के प्रति जागरूकता हेतु अभियान शुरू किया है. इसके अंतर्गत हर मोहल्ले में समाज के सभी व्यक्तियों को जागरूक किया जाएगा.

इस क्रम में गोमती नगर के शालीमार पार्क, विभूति खंड में लखनऊ पूरब भाग के दो सौ से अधिक योग्य शिक्षकों ने अभ्यास किया। इस अभ्यास वर्ग का आयोजन पूरब भाग के शारीरिक विभाग ने किया। योग का अभ्यास योग शिक्षक मनीष मिश्रा ने कराया. इनके साथ स्थिति ठीक प्रकार बताने के लिए राम लखन जी व डॉ विश्वनाथ ने साथ दिया। लखनऊ पूरब भाग के भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश ने बताया कि योग दिवस के दिन प्रत्येक पार्क में योग का अभ्यास किया जाएगा.
इसकी योजना बनाई गई है। योग का अभ्यास संगठन मंत्र द्वारा प्रारंभ हुआ. अंत में शांति पाठ एवं इसके पश्चात संकल्प लिया गया। अंत में लखनऊ पूरब भाग के भाग संचालक प्रभात ने अपने संबोधन से शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

इस अभ्यास वर्ग में लखनऊ पूरब भाग के माननीय भाग संघचालक प्रभात अधौलिया,सह भाग संघचालक अरुण, भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश, सह भाग कार्यवाह राम लखन शारीरिक विभाग के अभिषेक, अमित, अंकुर,सह बौद्धिक प्रमुख अमित, प्रचार प्रमुख विनोद सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...