Home / Slider / छात्राओं को योग के प्रशिक्षण हेतु छात्रावास परिसर में विशेष योग शिविर का उदघाटन

छात्राओं को योग के प्रशिक्षण हेतु छात्रावास परिसर में विशेष योग शिविर का उदघाटन

राष्ट्रीय सेवा योजना, इलाहाबाद विश्वविद्यालय और प्रियदर्शनी छात्रावास, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तत्वावधान में छात्राओं को योग के प्रशिक्षण हेतु छात्रावास परिसर में विशेष योग शिविर का उदघाटन हुआ।

प्रशिक्षक योगाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा जी ने प्रशिक्षण देते हुए योग को शारीरिक व मानसिक विकारों को दूर करने वाला और शारीरिक मानसिक क्षमता बढ़ाने वाला बताया।

कार्यक्रम की संयोजिका छात्रावास की अधीक्षिका डॉ. सुरभि त्रिपाठी जी ने योग को छात्राओं के के लिए जरूरी और करणीय बताया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार गर्ग जी ने बताया कि यह विशेष योग शिविर दिनांक 8 जून से 14 जून तक प्रातः 6.30AM से 7.15AM तक चलेगा। इस सात दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण में योग की विभिन्न मुद्राओं सहित शरीर के विकारों का निवारण करने वाली योग मुद्राओं और आसनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उद्घाटन के अवसर पर महिला छात्रावास की कैंपस इंचार्ज डॉ. सरोज यादव, डॉ. अर्चना सिंह. डॉ. मोनिशा सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्रायें उपस्थित रहीं।

Check Also

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र लखनऊ 10 जुलाई, 2026 द इंस्टीट्यूशन ...