
सावन के सोमवार में शिव स्तुति
डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ।
भारत के लोक जीवन उत्सव पर्व की बहुत महिमा है। मान्यता के अनुसार शिव जी को सावन माह प्रिय है। इसमें भी सोमवार को शिव जी का दिन माना जाता है। वैसे सावन माह में विशेष रूप से शिव जी की स्तुति का महत्व है।
सावन का पहला सोमवार तो जैसे शिवभक्ति के उल्लास का दिन होता है। अनलॉक के कारण मंदिरों में दर्शनार्थियों की संख्या कम है। फिर भी भक्तिभाव पर इसका कोई प्रभाव नहीं है। अनेक लोग मंदिरों में भी गए। लेकिन अधिसंख्य लोगों ने घर में रह कर ही शिव जी का पूजन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाज सेवा और संन्यास में सम्यक सामंजस्य बना कर चलते है। अनलॉक टू की समीक्षा के दौरान उन्होंने सावन के पहले सोमवार के दृष्टिगत लोगों से अपील की थी। उनका कहना था कि इस अवसर पर मंदिरों में भीड़ ना हो। इसका ध्यान रखा जाए। मंदिरों में भी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही पूजा अर्चना की जाए।
योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इन दिशा निर्देशों का पालन किया। उन्होंने गोरक्ष पीठ में दिशा निर्देशों के अनुरूप ही शिव रुद्राभिषेक किया। पहले उनके साथ बड़ी संख्या में अन्य भक्तगण भी रहते थे। लेकिन इस बार संख्या,मास्क व उचित दूरी का भी ध्यान रखा गया। इसके अलावा योगी ने मंदिर में शिव प्रतिमा का स्पर्श नहीं किया। इसकी जगह उन्होंने एक पात्र में शिवलिंग की स्थापना करके उनका अभिषेक किया।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World