Home / Slider / योगी ने सरकार के ढाई वर्षों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया

योगी ने सरकार के ढाई वर्षों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया

योगी ने गिनाई उपलब्धियां

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, इसी के साथ उन्होंने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर भी हमला बोला। योगी के विचार इन्हीं दो मोर्चो पर आधारित थे।

बजट सत्र शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने सीएए पर हंगामा शुरू कर दिया था। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी विरोध चलता रहा। विपक्षी विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना भी दिया था। योगी ने विपक्ष के इस रुख को भी निशाने पर लिया। इसी के साथ अपनी सरकार के ढाई वर्षों की यात्रा का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया।


योगी ने विधानसभा में विपक्ष के सभी हमलों का जबाब दिया। वह राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा का जबाब दे रहे थे। सरकार किसानों की समस्याओं को दूर करने के प्रति गम्भीर है। निराश्रित गौ आश्रय स्थल की योजना बनाई गई है। फिलहाल चार लाख गोवंश निराश्रित गौ आश्रय स्थल में रखे गए हैं। गोवंश की ईयरटैगिंग की जाएगी। किसानों को इस योजना से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। नेशनल यूथ फेस्टिवल,काॅमनवेल्थ संघ सम्मेलन,गंगा यात्रा,
डिफेन्स एक्स्पो का विश्व स्तरीय व सफल आयोजन प्रदेश में किया गया। डिफेंस एक्सपो में सत्तर देशों के रक्षामंत्रियों व सेना प्रमुखों ने भाग लिया। इस आयोजन में एक सौ तीस से अधिक देशों के तीन हजार से अधिक विदेशी प्रतिनिधि शामिल हुए। दस हजार से अधिक विदेशी मेहमानों और बारह लाख से अधिक लोगों ने इस एक्सपो को प्रत्यक्ष रूप में देखा। इसके माध्यम से डिफेंस इण्डस्ट्रियल काॅरीडोर में पचास हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे पांच लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार मिलने की भी सम्भावना है। डिफेन्स एक्स्पो के माध्यम से उत्तर प्रदेश की गरिमा बढ़ी है। सम्पूर्ण विश्व में इस आयोजन की सराहना की गई। उत्तर प्रदेश के प्रति विश्व की अवधारणा में सकारात्मक बदलाव हुआ है। इससे उत्तर प्रदेश निवेश का एक बेहतर गंतव्य बनकर उभरा है। स्वतंत्रता से लेकर दो हजार सोलह तक प्रदेश में मात्र मात्र मेडिकल काॅलेज थे। योगी सरकार के ढाई वर्षों में इनकी संख्या अट्ठाइस हो गई है।गरीबों को इलाज की अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए जा रहे हैं।आयुष्मान भारत योजना के तहत नब्बे लाख गोल्डेन कार्ड भी वितरित किए गए। किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार केन्द्रीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, तथा किसान क्रेडिट कार्ड,गन्ना मूल्य भुगतान,धान खरीद,
गेहूं खरीद आदि क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व सफलता दर्ज की गई। पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए।
पहले प्रदेश में इक्कीस चीनी मिलें बन्द हुई थीं।अब सरकार चीनी मिलें चालू करा रही है।तीन वर्षों में एक भी गन्ना किसान ने अपनी फसल नहीं जलायी। राज्य सरकार इथेनाॅल के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। देश के इसकी आपूर्ति में उत्तर प्रदेश प्रथम है।पहले प्रोक्योरमेण्ट पाॅलिसी नहीं थी। वर्तमान सरकार द्वारा धान,गेहूं, दलहन, तिलहन, मकई, आलू के लिए यह पाॅलिसी लागू की गई है। अब समर्थन मूल्य से ज्यादा दाम किसान को मिलने लगा है। प्रदेश में वर्षों से लम्बित सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण कराया जा रहा है। इनके पूर्ण होने से बीस लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित होगी। आठ आकांक्षात्मक जनपदों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। वनटांगिया, मुसहर,थारू,कोल और कमजोर तथा अन्य पिछड़ी जातियों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और उन्हें विभिन्न विकास योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। एक जनपद एक उत्पाद योजना भी सफलता के साथ आगे बढ़ रही है। साथ हजार हजार ग्राम पंचायतों में एक एक सामुदायिक शौचालय बनाया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण से इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी पर लगाम लगायी जा सकी है। पहले के मुकाबले सात लाख अधिक वृद्धजन को लाभान्वित किया जा रहा है। दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, अटल पेन्शन योजना में उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने वालों की संख्या लगातार रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना आदि में उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के मुख्य मार्ग को इस वर्ष के अन्त तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस का शिलान्यास इसी महीन प्रधानमंत्री द्वारा चित्रकूट में होगा। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में भी पेयजल की स्कीम लागू की गई। सातों जनपदों में एक साथ काम प्रारम्भ होने जा रहा है। डिफेन्स एक्स्पो का अधिकांश निवेश फोकस बुन्देलखण्ड क्षेत्र पर है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का भी निर्माण होने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण भी प्रस्तावित है। पहले प्रदेश में करीब तीन एयरपोर्ट फंक्शन करते थे। अब सात एयरपोर्ट फंक्शन में हैं। ग्यारह अन्य एयरपोर्ट पर कार्य चल रहा है। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में स्थापित किया जा रहा है।

जाहिर है कि राज्य को पिछले तीन वर्षाें में अनेक पुरस्कार मिले हैं। जबकि पहले उत्तर प्रदेश को कोई पुरस्कार नहीं मिलते थे। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत दो राष्ट्रीय पुरस्कार, मनरेगा के अन्तर्गत एक पुरस्कार तथा एनआईआरडी के तहत एक पुरस्कार मिला।
सवा करोड़ गरीब लोगों को विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। विद्युतीकरण के इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया गया है। योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून पर विपक्ष की सियासत को निंदनीय बताया।कहा कि सीएएका कानून में कुछ भी गलत नहीं है। यह कानून उन्नीस सौ पचपन में जवाहर लाल नेहरू व नेहरू व पाकिस्तान के लियाकत के बीच हुई पैक्ट के बाद बना। आज इसका विरोध करने का कोई औचित्य नहीं है।

Check Also

PM Modi being welcomed by Indian Community in Dubai

Prime Minister being welcomed by Indian Community in Dubai