Home / Slider / योगी ने “गैलेण्ट ग्रुप” के कार्यों को सराहनीय बताया।

योगी ने “गैलेण्ट ग्रुप” के कार्यों को सराहनीय बताया।

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

गोरखपुर

स्मार्ट सिटी में मूलभूत सुविधाओं के साथ आधुनिक तकनीक का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में इसी विचार को रेखांकित किया। यहां उन्होंने अनेक विकास कार्यो का लोकार्पण शिलान्यास किया,इसी के साथ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से तकनीकी सहयोग का आह्वान भी किया।

योगी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के विकास में विश्वविद्यालय अपने दायित्व का निर्वाह करें।यातायात,सॉलिड वेस्ट निस्तारण सहित अनेक शहरी समस्याओं का निराकरण तकनीक के द्वारा किया जा सकता है।
साॅलिड वेस्ट डिस्पोजल के लिए सरल एवं सस्ती तकनीक विकसित करनी चाहिए। जल संचयन के लिए रेनवाॅटर हार्वेस्टिंग अपरिहार्य है।

योगी ने गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण,कुछ अन्य के विस्तार व जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। निर्धारित मानकों का पालन करके व्यक्ति व संस्थान दोनों ही अपने लक्ष्य को हासिल करते है। इसके अलावा योगी ने सहजनवा में भी अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। योगी ने गैलेण्ट ग्रुप के कार्यों को सराहनीय बताया। कहा कि शासन द्वारा गांव व शहर दोनों के विकास हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। गांव, गरीब,किसान,महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एक करोड़ अस्सी लाख स्कूली बच्चों को यूनिफार्म,बैग,स्वेटर आदि निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है। एक लाख बीस हजार परिषदीय विद्यालयों को काॅन्वेंट विद्यालय की तर्ज पर विकसित किया गया। इस प्रकार केवल शहर ही नहीं गांव व कस्बों में भी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

Check Also

“ये सदन लोकतंत्र की ताकत है”: मोदी

TEXT OF PM’S ADDRESS AT THE SPECIAL SESSION OF PARLIAMENT माननीय अध्‍यक्ष जी, देश की ...